फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   minor girl kidnapped at raped till 11 days after drug inject

किडनेप किया, नशे के इंजेक्शन लगाए और फिर 11 दिन तक किया 'गंदा काम'

Sat, 29 Apr 2017 03:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Sat, 29 Apr 2017 03:51 PM IST
विज्ञापन
minor girl kidnapped at raped till 11 days after drug inject
बच्ची से रेप
स्कूल जा रही बच्ची को पहले किडनेप करके ले गए और फिर नशे के इंजेक्शन देकर उसके साथ 11 दिन तक 'गंदा काम' करते रहे। घटना पंजाब के अमृतसर की है। पीड़िता के परिजनों ने जंडियाला थाना पुलिस को शिकायत दी। पीड़िता के भाई का आरोप है कि पुलिस ने कोई साथ नहीं दिया।
विज्ञापन


उन्होंने पीड़िता का मेडिकल तक नहीं करवाया। इसके विरोध में सड़कें जाम की गईं तो पुलिस हरकत में आई। मेडिकल में रेप की पुष्टि हुई है। पुलिस को दी शिकायत में बताया गया कि बच्ची 15 अप्रैल को स्कूल गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। 25 अप्रैल को एक सुनसान जगह पर वह गांव के लोगों को मिली। वे उसे घर छोड़ गए, लेकिन वह सहमी हुई थी।
विज्ञापन


पूछने पर बताया कि स्कूल जाते समय उसे रास्ते में एक युवक मिला। वह युवक अकसर घर भी आता-जाता था। युवक ने उसे चाय पीने के लिए पूछा। चाय पीते-पीते उसे बेहोशी छाने लगी। होश आया तो उसने खुद को एक होटल में पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल में सात युवक थे। वह उसे नशे के इंजेक्शन लगा रहे थे और बारी-बारी उसे हवस का शिकार बना रहे थे। कई दिनों तक रेप करने के बाद आरोपी युवकों ने उसे एक सुनसान जगह पर छोड़ दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed