चंडीगढ़ में हैवानियत: घरेलू काम के लिए नाबालिग को रखा घर... फिर ढाए ऐसे ऐसे जुल्म, जानकर कांप जाएगी रुह
श्री मुक्तसर साहिब की रहने वाली लड़की की मां ने कोठी की मालकिन महिला और उसके भाई के खिलाफ 25 नवंबर को सेक्टर-34 थाने में शिकायत दी थी। इसके बाद लड़की का सेक्टर-45 अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद डॉक्टरों ने उसे जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में एक नाबालिग के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। साथ रहने और पढ़ाई-लिखाई का खर्च उठाने की बात कहकर एक गरीब परिवार की 16 साल की बेटी को कैद कर बुरी तरह पीटा गया और परिवार से नहीं मिलने दिया गया।
यह भी पढ़ें: Ludhiana: 15 दिन पहले ज्वाइन की नौकरी, अब फैक्टरी की तीसरी मंजिल से कूदकर युवती ने दी जान, हर कोई हैरान
सेक्टर 34 थाना पुलिस ने सेक्टर-46सी की एक महिला और उसके भाई मनमीत सिंह के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने कैद में रखने, जानबूझकर चोट पहुंचाने, धमकाने और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 75, 79 समेत चाइल्ड लेबर एक्ट की धारा 14(1ए) के तहत कार्रवाई की है।
मुक्तसर साहिब की है लड़की
श्री मुक्तसर साहिब की रहने वाली बच्ची की मां ने कोठी की मालकिन महिला और उसके भाई के खिलाफ 25 नवंबर को सेक्टर-34 थाने में शिकायत दी थी। इसके बाद बच्ची का सेक्टर-45 अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद डॉक्टरों ने उसे जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि उसके भाई की तलाश जारी है।
शिकायतकर्ता ने चंडीगढ़ में घरों में खाना बनाने वाली अपनी भाभी के कहने पर सेक्टर-46सी में उसके पुराने मालिक के घर 11 महीने पहले अपनी बेटी को भेजा था। उसे बताया गया कि कोठी मालकिन रजनी मोंगा घर में अकेली रहती है। उसके साथ रहने के लिए एक लड़की चाहिए। वह उसकी पढ़ाई का खर्च भी उठाएगी। घर से जाने के दो-तीन महीने के बाद उनकी बेटी से बातचीत होनी बंद हो गई। रजनी मोंगा ने भी उनकी बेटी से बात नहीं करवाई। जब शिकायतकर्ता अपने बेटे के साथ बेटी से मिलने आई तो मिलने नहीं दिया गया और कहा कि कुछ दिन बाद आना।
जब मां अपनी बेटी से मिलने पहुंची तो उनकी 16 वर्ष की बेटी की रोने की आवाजें आईं। सामने आने पर पीड़िता ने बताया कि रजनी और मनमीत उसे मारते-पीटते हैं। दोनों उससे मारपीट करते थे। कोई पढ़ाई नहीं करवाते। कई बार खाना भी नहीं देते थे। उसे जहां डॉग को बांधते थे, वहां सुलाते थे। घर जाने की बात कहने पर कमरे में बंद कर देते थे और घर का जबरन काम करवाते थे।
लात-मुक्के मार गाल नोंचने का आरोप
पीड़िता ने कहा कि मनमीत उसे लात औैर मुक्के मारता था। एक बार कान पर मुक्का मारा, जिससे कई दिन तक दर्द बना रहा। वहीं, रजनी गाल पर नोंचती थी। एक बार दांत से गाल पर काटा और दोनों हाथों पर चाकू भी मारे थे। आरोपी उसे कपड़े धोने वाली थापी से भी पीटते थे। इस बारे में किसी को बताने पर जान से मार देने की धमकी दी जाती थी। मां ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। मां ने बताया कि उनकी बेटी आठवीं पास है। उसका एक 18 वर्ष का भाई और 13 वर्ष की बहन है।