{"_id":"65648d01c5c9b8bae708fdc2","slug":"girl-commits-suicide-by-jumping-from-third-floor-of-factory-in-ludhiana-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: 15 दिन पहले ज्वाइन की नौकरी, अब फैक्टरी की तीसरी मंजिल से कूदकर युवती ने दी जान, हर कोई हैरान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana: 15 दिन पहले ज्वाइन की नौकरी, अब फैक्टरी की तीसरी मंजिल से कूदकर युवती ने दी जान, हर कोई हैरान
Mon, 27 Nov 2023 06:25 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 27 Nov 2023 06:25 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक करीब 15 दिन पहले ही नेहा ने फैक्टरी में नौकरी ज्वाइन की थी लेकिन सोमवार को अचानक नेहा ने फैक्टरी की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने आत्महत्या क्यों की? यह अभी राज है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना के गांधी नगर मार्केट स्थित एक फैक्टरी की तीसरी मंजिल से युवती ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे फैक्ट्ररी में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने युवती को खून से लथपथ हालत में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। मगर उसकी जान नहीं बच सकी। घटना की सूचना थाना डिवीजन नंबर चार की पुलिस को दी गई है। पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। युवती की पहचान नेहा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
युवती ने आत्महत्या की है या कोई और कारण है। इस एंगल से भी पुलिस जांच में जुटी है। घटना की सूचना मिलने पर मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के मुताबिक करीब 15 दिन पहले ही नेहा ने फैक्टरी में नौकरी ज्वाइन की थी लेकिन सोमवार को अचानक नेहा ने फैक्टरी की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने आत्महत्या क्यों की? यह अभी राज है। परिजनों व फैक्टरी के कर्मियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन