फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Minor girl commit suicide in Khanna, one arrested

शर्मनाक: अश्लील वीडियो बनाकर 13 साल की नाबालिग को किया ब्लैकमेल, आहत पीड़िता ने की आत्महत्या

Thu, 28 Mar 2024 10:40 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 28 Mar 2024 10:40 AM IST
सार

बच्ची के पिता की मौत हो चुकी है। वह और उसकी मां लोगों के घरों में काम करते थे। कुछ दिन दोनों ने आरोपी जमींदार के घर भी काम किया था। लड़की की मां जब काम पर गई तो उसने अपनी जान दे दी। मां को बेटी के मोबाइल से वीडियो मिले तब मामले का खुलासा हुआ। 

विज्ञापन
Minor girl commit suicide in Khanna, one arrested
आरोपी काबू

विस्तार

पंजाब में खन्ना के नजदीकी क्षेत्र के एक गांव में एक 13 वर्षीय लड़की ने फंदा लगाकर जान दे दी। बच्ची यौन उत्पीड़न का शिकार हुई थी। अश्लील वीडियो बनाने के बाद उसे ब्लैकमेल किया गया तो उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी बलवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बलवीर गांव का जमींदार है। उस पर आरोप है कि उसने मामले को दबाने के लिए पीड़ित परिवार को 7 लाख रुपये भी ऑफर किए थे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 13 वर्षीय लड़की के पिता की मौत हो चुकी है। उसकी मां लोगों के घरों में काम कर गुजर-बसर कर रही थी। मां ने अपनी बेटी को भी काम पर ले जाना शुरू कर दिया था। कुछ समय पहले इन दोनों ने बलवीर सिंह के घर का काम लिया। लेकिन, फिर उन्होंने वहां से काम छोड़ भी दिया। बलवीर के यहां से काम छोड़ने के बाद उन्होंने दूसरी जगह काम लगा लिया। 23 मार्च को वह काम से बाहर चली गई। इसी दौरान लड़की ने घर में पंखे से फंदा लगा लिया।
विज्ञापन


पुलिस को बताए बिना किया अंतिम संस्कार
लड़की की मां का आरोप है कि आरोपी बलवीर सिंह ने उन्हें डराया धमकाया कि अगर पुलिस की कार्रवाई में पड़ेंगे तो लड़की का शव नहीं मिलेगा। साथ ही पैसे देने की बात कही। इसलिए उन्होंने पुलिस को बिना बताए लड़की के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। आरोप है कि मंगलवार रात को उन्होंने लड़की के फोन में देखा कि बलवीर सिंह ने उसे अश्लील वीडियो भेजा था। वीडियो से यह बात सामने आई कि लड़की के साथ गलत काम हुआ है। इससे परेशान होकर लड़की ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी को किया गिरफ्तार
डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि आरोपी बलवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। मोबाइल कब्जे में लेकर जांच के लिए साइबर सेल को दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed