{"_id":"576019a64f1c1bc54d11c1fd","slug":"minor-girl-become-pregnent-after-rape-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट दर्द का इलाज करवाने अस्पताल पहुंची, पता चला नाबालिग गर्भवती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट दर्द का इलाज करवाने अस्पताल पहुंची, पता चला नाबालिग गर्भवती
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 15 Jun 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग कई दिन से पेट में दर्द की शिकायत कर रही थी, अस्पताल में इलाज के दौरान जांच में पता चला वो गर्भवती है। अस्पताल ने पुलिस को सूचना दी तो मामले का खुलासा हुआ। दरअसल चंडीगढ़ के कॉलोनी नंबर चार में रहने वाली महिला ने एक युवक पर उसकी नाबालिग बेटी से दुराचार का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पुलिस ने महिला की शिकायत पर युवक पर दुराचार का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि सोमवार को पीड़िता कई दिन से पेट में दर्द की शिकायत कर रही थी। परिजन लड़की को जीएमसीएच-32 ले गए, जहां डॉक्टरों ने बताया कि लड़की प्रेग्नेंट है। इसके बाद डॉक्टरों ने ही पुलिस को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि नाबालिग के साथ दुराचार उसके किसी नजदीकी ने ही किया है। इसलिए परिवार आरोपी का नाम नहीं बता रहे हैं। परिजन पुलिस के साथ जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। फिलहाल लड़की की मां के बयान पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन