{"_id":"9646ac0d8f71566dca6010f8cf4c4a7c","slug":"mining-mafias-have-beat-forest-guard","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइनिंग माफियाओं ने फोरेस्ट गार्ड को किया अधमरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
माइनिंग माफियाओं ने फोरेस्ट गार्ड को किया अधमरा
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Tue, 08 Apr 2014 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माइनिंग माफियाओं ने घग्गर किनारे एक फोरेस्ट गार्ड को डंडों और ईंटों से मारकर इस कदर घायल कर दिया कि वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
विज्ञापन
गार्ड फिलहाल सेक्टर-6 स्थित जनरल अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। माइनिंग करने की आरोपी महिला भी अस्पताल में भर्ती है, क्योंकि उसे भी हल्की चोट आई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, फोरेस्ट गार्ड नरेश कुमार घग्गर किनारे बनी फोरेस्ट नर्सरी में तैनात है। मंगलवार सुबह उसने एक महिला को घग्गर से रेहड़ी पर रेत लाते देखा।
विज्ञापन
उसने महिला को रोका तो आसपास से महिला के 15-20 साथी आ गए और नरेश को पीटना शुरू कर दिया। नरेश को बचाने के लिए उसके बेटे पितांबर व पारस आए, लेकिन उन्हें भी पीटा गया।
किसी तरह बेटों ने अपने पिता को वहां से निकाला और पुलिस को सूचना दी। नरेश को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद फोरेस्ट विभाग के अधिकारी भी पहुंचे।
ब्लॉक फोरेस्ट ऑफिसर सुशील कुमार ने बताया कि महिला को पहले भी कई बार अवैध माइनिंग नहीं करने की चेतावनी दी जा चुकी है, क्योंकि विभाग के पास घग्गर में माइनिंग रोकने के आदेश हैं।
उधर, पुलिस का कहना है कि नरेश की हालत गंभीर होने के चलते उसके बयान दर्ज नहीं हो सके हैं।