{"_id":"109fab362ac11b2f93977bc33dc6c90c","slug":"millions-of-ornament-theft-from-jewelry-showroom","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वेलरी शोरूम के दरवाजे काटकर लाखों के गहने उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ज्वेलरी शोरूम के दरवाजे काटकर लाखों के गहने उड़ाए
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 11 Jun 2014 10:21 PM IST
विज्ञापन
शहर के ओपीएस ज्वेलरी शोरूम के दरवाजा काटकर चोर डिस्प्ले में लगे लाखों के सोने व चांदी के गहने चोरी कर लिए। चोर स्ट्रांग रूम को काटने में विफल रहे।
विज्ञापन
चोर गैस कटर और सिलेंडर छोड़कर फरार हो गए। चोर शहर विधायक की कोठी के साथ लगते मकान की छत से होकर रस्सा बांधकर शोरूम के दूसरे तल में दाखिल हुए।
शोरूम में लाखों की चोरी के बाद आसपास के दुकानदारों की चिंता बढ़ गई है। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मॉडल टाउन स्थित ओपीएस ज्वेलर्स में बीती रात को छत के गेट काटकर चोर अंदर दाखिल हुए और शोरूम की पहली मंजिल से डिस्प्ले में लगे सोने व चांदी के गहने चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
चोरी का खुलासा बुधवार सुबह शोरूम खुलने के बाद हुआ। शोरूम संचालक ने पुलिस को सूचना दी। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने मौके का मुआयना किया।
शोरूम संचालक विकास बंसल ने पुलिस को बताया कि बीती रात को शोरूम ठीक तरह से बंद कर गए थे।