फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   millions of fake currency of 2000 rupee note found at moga of punjab

मोगाः लाखों के 2000 के नकली नोट पकड़े गए, साथ में ड्रग्स भी

Wed, 28 Dec 2016 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब) Updated Wed, 28 Dec 2016 09:49 AM IST
विज्ञापन
millions of fake currency of 2000 rupee note found at moga of punjab
मोगा में नए नोटों वाली नकली करेंसी बरामद
2000 के नकली नोट पकड़े जाने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब पंजाब के मोगा में नकली करेंसी बरामद हुई है, वो भी ड्रग्स के साथ। फिरोजपुर नारकोटिकएंड ड्रग सेल स्टाफ ने मोगा में 2 हजार के नए नोटों वाली 1.86 लाख रुपये की नकली करेंसी बरामद की है।
विज्ञापन


दोनों आरोपी जिला जालंधर अधीन थाना शाह कोट में पड़ते गांव बघेला के रहने वाले हैं। स्थानीय ड्यूटी मैजिस्ट्रेट ने दोनों आरोपियों से ओर अन्य पूछताछ के लिए दो दिन का पुलिस रिमांड दिया है। 
विज्ञापन


जिला पुलिस प्रमुख गुरप्रीत सिंह तूर ने कहा कि बुरे तत्वों खिलाफ मुहिम शुरु करने और नशा तस्करी आदि मामलों में पुलिस को सख्त हिदायतें दीं गई हैं। इस केस की सब इंस्पेक्टर सत्तपाल ने बताया कि पुलिस रिमांड दौरान आरोपियों से अहम खुलासा होने की उम्मीद है। इस मौके एसपीडी बलबीर सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार में एक से दूसरी जगह ले जा रहे थे करेंसी

millions of fake currency of 2000 rupee note found at moga of punjab
फाइल फोटो
उन्होंने बताया कि समाज विरोधी तत्वों खिलाफ शुरु की मुहिम के अंतर्गत सब इंस्पेक्टर सत्तपाल एंटी नारकोटिक सेल फिरोजपुर रेंज को सूचना मिली थी कि गांव जानिया में आई -20 कार में दो नौजवान नकली करेंसी और हेरोइन के साथ घूम रहे हैं और धर्मकोट से कोट ईसेखां को आ रहे हैं।

इस दौरान सब इंस्पेक्टर सत्तपाल ने दोनों आरोपियों जगदीश सिंह उर्फ दिशा और बूटा सिंह दोनों गांव बघेला थाना शाहकोट को काबू कर उनकी आई -20 कार के डेश बोर्ड बीच में से 93 नोट 2000 -2000 रुपये के कुल 1,86,000 रुपये जाली करेंसी और जगदीश सिंह की तलाशी दौरान उसके पास से 2 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

जो आरोपियों से कार बरामद की गई है वह आरोपी  जगदीश सिंह के भाई दिशा सिंह के नाम पर है। उन्होंने बताया कि आरोपियों खिलांफ थाना कोट ईसेखां में नकली करेंसी और नशा तस्करी की धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed