फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   member of sex racket arrested in haryana

देह व्यापार में धरी दिल्ली की लड़की और 2 महिलाएं

Mon, 19 Jan 2015 05:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा) Updated Mon, 19 Jan 2015 05:33 PM IST
विज्ञापन
member of sex racket arrested in haryana

दिल्ली से लड़की बुलाकर चला रहे थे सेक्स रैकेट। बैंक कॉलोनी में वेश्यावृत्ति का घिनौना खेल चल ही रहा था कि पुलिस ने छापा मारकर तीन महिलाओं व चार युवकों को गिरफ्तार किया। सभी सातों के खिलाफ वेश्यावृत्ति का मामला दर्ज कर किया है। घटना हरियाणा के भिवानी की है।

विज्ञापन


शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि दिल्ली से बुलाकर एक लड़की से बैंक कॉलोनी में वेश्यावृत्ति करवाई जा रही है। इसके बाद शहर थाना पुलिस ने देर रात करीब साढे़ 10 बजे छापा मारा।
विज्ञापन


पुलिस ने मकान से एक लड़की, दो महिलाओं व चार लड़कों को गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि कोंट रोड वासी एक महिला ने बैंक कॉलोनी में मकान किराये पर लिया और वेश्यावृत्ति का धंधा शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

काफी दिनों से चल रहा था वेश्यावृत्ति का खेल

member of sex racket arrested in haryana

रोहतक में विवाहित तिगड़ाना की एक महिला भी उसके पास आने लगी। शनिवार की रात उक्त महिला ने दिल्ली से एक युवती को वेश्यावृत्ति के लिए बुलाया। बताया जाता है कि काफी दिनों से वेश्यावृत्ति का खेल चल रहा था।

आसपास के लोगों ने ही इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पकडे़ गए सभी के खिलाफ वेश्यावृत्ति का मामला दर्ज किया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान मकान के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस सभी को गाड़ी में बैठाकर थाने लेकर गई।

मामले की जांच कर रहे जैन चौक चौकी इंचार्ज एएसआई दशरथ ने बताया कि युवक संदीप सुनील, अनिल, बिट्टी, पकड़ी गई युवती व दोनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच की जा रही है।

पुलिस जांच में सामने आया कि पकड़ी गई दोनों महिलाएं शादी के बाद अपने घरवालों से अलग बैंक कॉलोनी के किराये के मकान में रह रही थी और वेश्यावृत्ति का काम करती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed