फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Meet to Online Shopping Robber

मिलिए, ऑनलाइन शॉपिंग के शौकीन चोर से

Tue, 28 Oct 2014 02:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा Updated Tue, 28 Oct 2014 02:18 PM IST
विज्ञापन
Meet to Online Shopping Robber

लोगों के पासवर्ड आदि चोरी करके लाखों की ऑनलाइन शापिंग करने वाला 10वीं पास चोर थाना सिटी-1 मानसा पुलिस के हत्थे चढ़ा है। इस बार उसने एक ट्रक ड्राइवर के खाते में से 32 हजार रुपये की शापिंग करके मंहगे मोबाइल फोन खरीदे। उसकी तस्वीर एटीएम के कैमरे में कैद हो गई जिसके बाद वह गिरफ्तार हो गया।

विज्ञापन


चोर ने कंप्यूटर सॉफ्टवेयर का डिप्लोमा किया है। जानकारी के अनुसार मानसा वासी ट्रक ड्राइवर बलराज सिंह पुत्र बलजीत सिंह ने 17 अक्तूबर को वाटर वर्क्स रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से 25 हजार रुपये निकलवाए।
विज्ञापन


इस दौरान जसवीर सिंह उसके साथ खड़ा था। अगले दिन बलराज सिंह के खाते में से करीब 32 हजार रुपये निकल गए और उसे मोबाइल पर मैसेज भी आ गया।

बैंक से पता चला चोर का

Meet to Online Shopping Robber

एसएमएस आते ही तुरंत बैंक से संपर्क किया गया, जहां से बलराज को पता चला कि उसके खाते में से किसी ने ऑनलाइन शापिंग की है। बैंक की फुटेज से जसवीर सिंह के बारे में पता चला। बलराज सिंह ने इसकी शिकायत थाना सिटी-1 को की।

सबूतों के आधार पर थाना सिटी-1 की पुलिस ने जसवीर सिंह का पता लगाया और उसको दबोच लिया। थाना सिटी-1 के मुखी हरपाल सिंह और एएसआई जगदेव सिंह ने बताया कि आरोपी जसवीर सिंह उर्फ जस्सी पुत्र बंत सिंह वासी गेहले को काबू कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि बलराज सिंह ऑनलाइन शापिंग का माहिर है और इस पर पहले भी ऐसी चोरी करने का मामला दर्ज है। जसवीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed