फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Medical College Doctor arrested for taking bribe

रिश्वत लेते मेडिकल कॉलेज का डॉक्टर गिरफ्तार

Tue, 05 Aug 2014 09:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Tue, 05 Aug 2014 09:00 PM IST
विज्ञापन
Medical College Doctor arrested for taking bribe

मेडिकल लीगल रिपोर्ट में धारा 326 को शामिल करवाने के नाम पर पांच हजार रुपये रिश्वत लेते सरकारी मेडिकल कॉलेज अमृतसर के एक डॉक्टर को विजिलेंस ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


आरोपी डॉ. गुरकीरत सिंह मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक विभाग में काम करता है। विजिलेंस ने इस दौरान डॉक्टर के कार्यालय का सारा रिकार्ड भी कब्जे में ले लिया है। ब्यूरो कर्मचारियों ने डॉक्टर के घर की भी तलाशी ली है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


विजिलेंस ब्यूरो के डीएसपी मंजीत सिंह ने बताया कि पिछले काफी समय से सूचनाएं मिल रही थी कि मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक विभाग में भ्रष्टाचार फैला हुआ है।

विभाग के डॉक्टर रिश्वत लेकर फर्जी मेडिकल रिपोर्ट तैयार करके देते हैं। संधू कालोनी के निवासी नरिंदर सिंह पुत्र दीप सिंह ने विजिलेंस के पास शिकायत की थी कि कुछ दिन पहले उसका किसी के साथ झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान उसकी मेडिकल रिपोर्ट में धारा 323 और 324 दर्ज हो गई थी। रिपोर्ट में धारा 326 को दर्ज करने के लिए डॉ. गुरकरीत सिंह ने उससे दस हजार रुपये मांगे। जो उसने डॉक्टर को दे दिए। जब वह मेडिकल लीगल रिपोर्ट लेने के लिए गए तो उससे दस हजार रुपये और मांगे गए।


सौदा पांच हजार रुपये में तय हो गया। इसकी सूचना नरिंदर सिंह ने विजिलेंस ब्यूरो को दी। नरिंदर सिंह जब डॉक्टर को पैसे दे रहा था तो विजिलेंस की टीम ने छापा मार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उससे पांच हजार रुपये भी बरामद कर लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed