{"_id":"be45da79b4e111d5422a9edb54ec9aeb","slug":"mechanical-engineer-death-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी की टक्कर से मैकेनिकल इंजीनियर की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाड़ी की टक्कर से मैकेनिकल इंजीनियर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 17 Apr 2014 08:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डयूटी पर जा रहे स्कूटर सवार मैकेनिकल इंजीनियर को तेज रफ्तार महिंद्र पीकअप गाड़ी ने वीरवार सुबह सेक्टर 34/35 की विभाजित सड़क पर टक्कर मार दी।
विज्ञापन
पुलिस घायल युवक को पीजीआई लेकर गई। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सेक्टर 32 निवासी 20 वर्षीय कमल किशोर के रुप में हुई।
किशोर डेढ़ महीने से मोहाली में नौकरी कर रहा था। सेक्टर 34 थाना पुलिस ने महिंद्र पिकअप चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
सेक्टर 32 निवासी कमल किशोर वीरवार सुबह अपने स्कूटर से मोहाली डयूटी पर जा रहा था। सेक्टर 34/35 की विभाजित सड़क पर तेज रफ्तार पीकअप गाड़ी ने स्कूटर सवार को टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन
चश्मदीद रणजीत सिंह ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को पीजीआई में दाखिल करवाया।
सेक्टर 34 थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी। पुलिस फरर होने वाली पीकअप चालक को तलाश करने में लगी हुई है।