{"_id":"55d9a5a6dae2e95925f1b4faeed41566","slug":"md-of-tv-channel-arrested-for-dispute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट केस में टीवी चैनल का एमडी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट केस में टीवी चैनल का एमडी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 10 Aug 2015 08:35 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस ने टीवी चैनल एमडी इकबाल सिंह आहलुवालिया व गुरप्रीत सिंह आहलुवालिया के खिलाफ मुंबई निवासी एक व्यक्ति से पैसे के लेन देन को लेकर मारपीट करने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है । बाद में उनको जमानत मिल गई।
विज्ञापन
सेक्टर-39 थाना प्रभारी के अनुसार दो दिन पहले मुंबई निवासी कैप्टन गुरशरण सिंह ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता के अनुसार सेक्टर-40 स्थित टीवी चैनल के एमडी इकबाल सिंह आहलुवालिया, गुरप्रीत सिंह आहलुवालिया और उनके दो साथियों ने उनके साथ मारपीट किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पहले उनकी कार रोकी थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को सबूत के रूप में पूरे घटनाक्रम की सीसीटीवी फुटेज भी सौंपी। पुलिस ने जांच के बाद मारपीट के आरोप में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
गुरइकबाल सिंह को प्रोडेक्शन वारंट पर
सेक्टर-39 थाना पुलिस के अनुसार पंजाब स्थित बटाला पुलिस धोखाधड़ी के एक अन्य मामले में आरोपी इकबाल सिंह आहलुवालिया को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गई। बटाला कोर्ट ने उक्त आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में गैर-जमानती वारंट जारी किया है।