{"_id":"57bdc6e94f1c1b680cd4efbf","slug":"mayor-ward-chandigarh-sector-37-chandigarh-chandigarh-crime-dhaba-owner-and-other-3-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर के वार्ड में हंगामा, ढाबा मालिक सहित तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेयर के वार्ड में हंगामा, ढाबा मालिक सहित तीन गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 25 Aug 2016 09:37 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेयर के वार्ड सेक्टर-37 में अतिक्रमण हटाओ दस्ते के सब इंस्पेक्टर संजय राणा जब अपनी टीम के साथ सनातन धर्म मंदिर के पास एक ढाबा हटाने के लिए गए तो उन पर ढाबा मालिक सहित अन्य कर्मचारियों ने हाथापाई का प्रयास किया। दुकानदार और उसके कर्मचारियों ने अतिक्रमण हटाओ दस्ते के कर्मचारी के साथ जमकर हंगामा किया।
आरोप है कि आरोपियों ने गाली गलौज भी की। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। सेक्टर-39 पुलिस ने ढाबा मालिक भजन सहित उनके दो कर्मचारी शुभम और पवन के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है। सूचना पर मौके पर अतिक्रमण हटाओ दस्ते के इंस्पेक्टर सुनील कुमार भी अन्य सब इंस्पेक्टरों को लेकर आए। अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने दो बार कंट्रोल रूम में पुलिस की मदद के लिए फोन किया। तब जाकर पीसीआर मौके पहुंची। मौके पर काफी भीड़ भी इकट्ठी हो गई। सेक्टर-39 पुलिस थाना प्रभारी दिलशेर चंदेल का कहना है कि तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।