{"_id":"653a5722cc35d071b904ace5","slug":"massive-fire-broke-out-in-a-hosiery-factory-in-ludhiana-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: लुधियाना में होजरी फैक्टरी में लगी भीषण आग, लाखों का माल और मशीनरी जल कर राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana News: लुधियाना में होजरी फैक्टरी में लगी भीषण आग, लाखों का माल और मशीनरी जल कर राख
Thu, 26 Oct 2023 10:00 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 26 Oct 2023 10:00 PM IST
सार
गुरुवार की सुबह करीब छह बजे अचानक फैक्टरी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ज्यादा फैल गई। फैक्टरी से धुआं उठता देख लोगों ने जानकारी फैक्टरी मालिक को दी। आसपास के लोगों ने पहले खुद आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं मिली। इसके बाद दमकल विभाग को सूचित किया गया।
विज्ञापन
आग बुझाते दमकल कर्मी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
लुधियाना के बाजवा नगर इलाके में गुरुवार की सुबह डीके होजरी फैक्टरी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। इसके बाद दमकल विभाग की टीम को सूचना दी गई। फैक्टरी तक दमकल की गाड़ियां नहीं पहुंच सकी। दमकल कर्मियों ने पाइप बिछाकर आग पर घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार फैक्टरी में होजरी का सामान तैयार होता है। जहां पर कच्चा और बना हुआ माल पड़ा था। फैक्टरी के दो हिस्से हैं। एक हिस्से में तीन मंजिला और दूसरे हिस्से में पांच मजिला इमारत बनी है। गुरुवार की सुबह करीब छह बजे अचानक फैक्टरी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ज्यादा फैल गई। फैक्टरी से धुआं उठता देख लोगों ने जानकारी फैक्टरी मालिक को दी। आसपास के लोगों ने पहले खुद आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं मिली। इसके बाद दमकल विभाग को सूचित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
चौड़ा रास्ता न होने की वजह से दमकल की गाड़ियां मौके तक नहीं पहुंच सकीं। पाइप बिछाकर दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। दमकल अधिकारी आतिश ने बताया कि सुबह छह बजे आग लगने की सूचना मिली थी। जब तक वह पहुंचे तब तक आग काफी फैल चुकी थी। सभी स्टेशनों से गाड़ियां मंगवा कर करीब साढ़े तीन घंटे में आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि फैक्टरी में एक ही गेट है और कोई इमरजेंसी निकासी की व्यवस्था नहीं है। आग सुबह उस वक्त लगी जब फैक्टरी में मजदूर नहीं थे। अगर आग दिन में लगती तो बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने बताया कि फैक्टरी मालिक का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।