{"_id":"93bbf7f38b760a90c5a3712f33671c79","slug":"married-woman-attempt-to-suicide-admitted-pgi","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने किया खुदकुशी का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने किया खुदकुशी का प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 08 Feb 2014 08:00 PM IST
विज्ञापन
मलोया की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़कर कर खुदकुशी का प्रयास किया। पुलिस ने महिला के बयानों पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार अनुसार शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे पुलिस को सूचना मिली कि मलोया में रहने वाली 22 वर्षीय अंजली ने अपने घर में अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली है।
विज्ञापन
पड़ोसियों द्वारा मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तुंरत आग बुझाकर महिला को पीजीआई में भरती करवाया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस का कहना है कि उक्त महिला 70 प्रतिशत से जयादा झुलस गई है। अंजली का डेढ़ साल पहले ही शीतू से शादी हुई थी। घटना के समय शीतू अपने काम पर गया हुआ था। वह लेबर का काम करता है।
विज्ञापन
खुदकुशी करने का प्रयास करने वाली अंजली दो दिन पहले ही अपने पति के साथ बिहार से मलोया में रहने आई है। पुलिस के अनुसार अंजली ने बताया कि उसकी पति किसी ओर से शादी करना चाहता है, जबकि पुलिस को परिजनों ने बताया कि अंजली कहीं ओर शादी करवाना चाहती थी। सेक्टर-39 की पुलिस मामले की जांच कर रही है।