फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   married woman alligade, molestation on inlaws gents

'मुझसे अश्लील हरकतें करते हैं ससुराल के मर्द'

Wed, 24 Sep 2014 01:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर Updated Wed, 24 Sep 2014 01:33 PM IST
विज्ञापन
married woman alligade, molestation on inlaws gents

दहेज उत्पीड़न की शिकार विवाहिता ने जब पुलिस के पास आपबीती सुनाई तो पुलिस वाले भी चौंक गए। विवाहिता ने आरोप लगाया कि दहेज को लेकर ससुराल वाले पहले तो उसे मारते-पीटते थे, लेकिन ज्यों-ज्यों दिन बढ़ने लगे तो ससुरालियों की हिम्मत भी बढ़ने लगी। पीड़िता का आरोप है कि मौका पाकर ससुराल के मर्द उससे अश्लील छेड़छाड़ भी करने लगे।

विज्ञापन


जब उसने इसका विरोध किया तो ससुरालियों ने उसकी खूब पीटाई की और घर से निकाल दिया। मामला, हरियाणा के यमुनानगर का है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के 7 आरोपियों को नामजद करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

पिछले साल हुई थी शादी

married woman alligade, molestation on inlaws gents

जगाधरी की सत्संग विहार कॉलोनी निवासी 31 वर्षीय महिला ने जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी तीन फरवरी 2013 को न्यू जैन नगर कॉलोनी निवासी विनोद से हुई थी।

शादी में उसके मायका वालों से जरूरत का सभी घरेलू सामान बतौर उपहार दिया था। लेकिन ससुराल वाले इससे बिल्कुल भी खुश नहीं थे। शादी के कुछ रोज बाद ही ससुरालियों ने उसे दहेज के लिए ताने देने शुरू कर दिया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि दिन प्रतिदिन ससुरालियों के अत्याचार बढ़ने लगे। पति विनोद, ससुर गुरमुख सिंह, परमिला देवी, जेठ रमेश, जेठानी संध्या रानी, देवर विजय और देवरानी पूजा उसे दहेज के लिए पीटने लगे।

अश्लील छेड़छाड़ करने लगे मर्द

married woman alligade, molestation on inlaws gents

विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में आगे बताया कि ज्यों-ज्यों दिन बढ़ने लगे तो ससुरालियों की हिम्मत भी बढ़ने लगी। पीड़िता का आरोप है कि मौका पाकर ससुराल के मर्द उससे अश्लील छेड़छाड़ भी करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो ससुरालियों ने उसकी खूब पीटाई की और घर से निकाल दिया।

मायका पहुंचकर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed