{"_id":"4737b12f611720666c27871e30598f5b","slug":"married-love-couple-commit-suicide-in-park-at-jalandhar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने पार्क में जहर निगलकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने पार्क में जहर निगलकर जान दी
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Wed, 27 Jan 2016 06:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्बन एस्टेट फेस वन के एक पार्क में बैठकर प्रेमी जोड़े ने जहर निगल लिया। घटना मंगलवार को घटी, दोनों को अस्पताल लेकर गए लेकिन दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक महिला की पहचान वंदना निवासी नंगल करार खां और प्रेमी की पहचान नटवर लाल निवासी जालंधर कैंट के रुप में हुई है। दोनों शादीशुदा थे और दोनों में प्रेम प्रसंग था। थाना सात पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कारवाई की है। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
वंदना और नटवर लाल दोनों शादीशुदा थे। नटवर की उम्र करीब 35 साल है जबकि वंदना की उम्र 30 के आसपास। नटवर लाल एलआईसी का एजेंट था और उसके दो बच्चे दस व चार साल के बच्चे हैं। जबकि वंदना की अभी कोई औलाद नहीं थी।
विज्ञापन
दोनों के प्रेम प्रसंग के कारण परिवार में कलह क्लेश भी रहता था। मंगलवार को दोनों चुपके से अर्बन अस्टेट पार्क पहुंचे, जहां सल्फास का सेवन कर लिया। दोनों को अस्पताल लेकर गए, जहां उनकी मौत हो गई। उनके पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें उन्होंने कहा कि वह अपनी मौत के जिम्मेदार खुद हैं, इसके लिए उनहोंने किसी को दोषी नहीं ठहराया है।
दोनों के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कवाकर परिजनों को सौंप दिये हैँ। एसएचओ नवदीप सिंह का कहना है कि दोनों ने सुसाइड नोट में किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है।