{"_id":"57486b6f4f1c1ba52569094f","slug":"married-couple-attempt-to-suicide-after-home-dispute-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह में पत्नी ने चुन्नी से लगाया फंदा तो पति ने काटी नस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरेलू कलह में पत्नी ने चुन्नी से लगाया फंदा तो पति ने काटी नस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 28 May 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
सुसाइड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डड्डूमाजरा निवासी एक दंपति ने वीरवार देर रात झगड़ा बढ़ने पर सुसाइड करने का प्रयास किया। पत्नी ने जहां पंखे से फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की, वहीं पति ने अपने हाथ की नस काट लीं।
विज्ञापन
कोई अनहोनी होने से पहले ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पीजीआई में भर्ती करवाया। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं मलोया थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। उसके बाद ही संबंधित मामले में केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
मामले के अनुसार मूलरूप से यूपी निवासी रंजीत सिंह यहां डड्डूमाजरा में पत्नी सुनीता के साथ रहते हैं। वीरवार देर रात करीब एक बजे दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों के चिल्लाने की आवाज से मोहल्ले के लोग जाग गए और बाहर आ गए। इसके बाद वहां मौजूद लोगों में से किसी ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो उनके घर का दरवाजा अंदर से बंद था।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए तो देखा कि महिला फंदे पर लटक रही है और उसके पति ने हाथ की नस काटी हुई है। पुलिसकर्मियों ने फौरन महिला को उतारा और दोनों को गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती कराया। वहां शुक्रवार शाम तक उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
वहीं पुलिस ने मामले की जांच की तो उनके आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि रंजीत लेबर का काम करता है और उसका पत्नी से आए दिन झगड़ा होता रहता है। रंजीत पत्नी सुनीता से मारपीट भी करता था।