{"_id":"9cf3c104fffe9a9d6a6ffebfdb2ff665","slug":"marriage-of-gangster","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर की शादी में पुलिस वाले बने बाराती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगस्टर की शादी में पुलिस वाले बने बाराती
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
Updated Tue, 10 Jun 2014 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारी नरेंद्र अरोड़ा हत्याकांड सहित लूटपाट के कई मामलों में दोषी गैंगस्टर सुरेंद्र पहलवान ने मंगलवार को हाईकोर्ट के आदेशानुसार पुलिस सुरक्षा के बीच नेहरू गार्डन स्थित शिव मंदिर में शहर की सेक्टर 19 निवासी मनजीत कौर से शादी कर ली।
विज्ञापन
इस मौके पर मंदिर में सुबह से ही भारी पुलिस बल तैनात किया गया। शादी के फेरे लेने के बाद सुरेंद्र पहलवान और उसकी पत्नी ने लघु सचिवालय में डीसी कोर्ट में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने अपनी शादी रजिस्टर्ड करवाई, जिसके बाद पुलिस उसे अंबाला जेल वापस ले गई। सुरेंद्र पहलवान ने इस मौके पर कहा कि वह अपराध जगत को छोड़कर सामान्य जीवन में लौटना चाहता है। इसी कारण उसने विवाह किया है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने दिया था दो घंटे का समय
हाईकोर्ट से आदेशानुसार, पुलिस की टीम मंगलवार सुबह 11 बजे नेहरू गार्डन कालोनी में स्थित शिव मंदिर के बाहर गैंगस्टर सुरेंद्र पहलवान को लेकर पहुंची। सीआईए प्रभारी सत्यावान के नेतृत्व में यहां पुलिस बल तैनात किया गया। मंदिर के चारों ओर सादी वर्दी में भी पुलिस कर्मचारी तैनात रहे।
कोर्ट के आदेशानुसार 11 बजे से एक बजे तक का समय विवाह के लिए दिया गया था। जहां काफी इंतजार के बाद करीब 12 बजे ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार रामचंद्र के पहुंचने के बाद विवाह प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें सुरेंद्र एवं मनजीत ने एक दूसरे को वरमाला डालकर जीवन भर साथ रहने का वादा किया।
इसके बाद पुलिस दोनों को कड़ी सुरक्षा के बीच लघु सचिवालय स्थित डीसी कोर्ट पहुंची। दोनों के परिजनों की गवाही के बाद दोनों का विवाह आधिकारिक रूप से पंजीकृत हुआ।
इसके बाद पुलिस सुरेंद्र को लेकर अंबाला रवाना हो गई। जहां रास्ते में पानी पीने के लिए रुकते समय उसके परिजनों ने गाड़ी में बैठे-बैठे ही शादी आवश्यक रस्में पूरी कीं।
नरेंद्र अरोड़ा हत्याकांड में काट रहा है सजा
सीआईए इंस्पेक्टर सत्यवान सिंह के अनुसार, गैंगस्टर सुरेंद्र पहलवान नरेंद्र अरोड़ा हत्याकांड में आरोपी था। जिसे जिलास्तर पर अदालत ने बरी कर दिया था। लेकिन बाद पुलिस ने हाईकोर्ट में इस मामले से अपील की थी और हाईकोर्ट ने सुरेंद्र को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।