{"_id":"5c14dd97bdec225563695eb9","slug":"marriage-fraud-with-nurse-in-moga-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी करके नर्स को ले गया कनाडा, वहां जाकर दिखाया वो रूप, तबाह हो गई दुल्हन की जिंदगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी करके नर्स को ले गया कनाडा, वहां जाकर दिखाया वो रूप, तबाह हो गई दुल्हन की जिंदगी
Sun, 16 Dec 2018 09:11 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 16 Dec 2018 09:11 AM IST
विज्ञापन
Marriage
- फोटो : डेमो
शादी करके नर्स को कनाडा ले गया और वहां जाकर अपना वो घिनौना चेहरा दिया कि दुल्हन की जिंदगी ही तबाह हो गई। मामला पंजाब के मोगा का है। थाना सिटी साउथ मोगा पुलिस ने कनाडा निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के आरोप में केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी सहायक थानेदार हरविंदर सिंह का कहना है कि शिकायतकर्ता गांव चड़िक के पूर्व पंचायत सचिव जोगिंदर सिंह ने 16 अगस्त 2018 को एसएसपी मोगा को दी लिखित शिकायत में कहा कि उसकी बेटी हरप्रीत कौर की शादी 8 जून 2012 को रवनीत सिंह निवासी कच्चा दोसांझ रोड मोगा के साथ हुई थी।
शादी से पहले हरप्रीत लुधियाना के एक निजी अस्पताल में स्टाफ नर्स थी। आरोपी रवनीत ने कनाडा जाने की इच्छा के लिए ही हरप्रीत कौर से विवाह रचाया था। शादी के दौरान शिकायतकर्ता ने अपनी हैसियत के मुताबिक लाखों रुपये खर्च किए और दहेज में आई-20 गाड़ी भी दी। 2014 में रवनीत उनकी बेटी हरप्रीत को साथ लेकर कनाडा चला गया। वहां जाकर आरोपी ने उनकी बेटी को एकतरफा तलाक देकर वहां दूसरा विवाह कर लिया, और शिकायतकर्ता द्वारा शादी में दिए गए दहेज को खुर्दबुर्द करते हुए उनकी बेटी के साथ मारपीट भी की। जिसके बाद मजबूरन शिकायतकर्ता को पुलिस के पास शिकायत करनी पड़ी।
इसके बाद एसएसपी ने मामले की जांच डीएसपी धर्मकोट से कराई तो आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी रवनीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी के अनुसार आरोपित रवनीत सिंह इस समय कनाडा में ही है, जबकि हरप्रीत कौर भी अभी कनाडा में ही अकेली रह रही है।