{"_id":"5899c0f94f1c1bc155379298","slug":"marpeet-and-abusing-with-lady-at-muktsar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस पशु को रोटी डालना पड़ा महंगा, महिला की पिटाई और गाली-गलौच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लावारिस पशु को रोटी डालना पड़ा महंगा, महिला की पिटाई और गाली-गलौच
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
Updated Tue, 07 Feb 2017 06:13 PM IST
विज्ञापन
महिला से मारपीट और गाली गलौच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला को लावारिस पशु को रोटी डालना महंगा पड़ गया। एक व्यक्ति ने क्लीनिक में घुसकर न सिर्फ उससे गाली-गलौच की, बल्कि बुरी तरह से पीट डाला। घटना पंजाब के मुक्तसर की है। इसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना के बाद भी थाना सिटी पुलिस के कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे।
मलोट रोड के नाका नंबर चार के परम पॉली क्लीनिक पर काम करने वाली महिला बिंदर कौर (40) ने बताया कि मंगलवार रात करीब नौ बजे उन्होंने रोटियां गली में घूम रहे लावारिस पशु को डाल दी। इसके बाद जैसे ही वह अपने क्लीनिक में वापस आईं तो पीछे से उसी गली में रहने वाला महेंद्र सिंह आ पहुंचा। बिंदर कौर के अनुसार महेंद्र सिंह ने आते ही कथित रूप से उन्हें पीटना शुरू कर दिया और जातिसूचक गालियां भी दीं।
यही नहीं उसने उन्हें पांव की चप्पल उतारकर भी पीटा। इस दौरान उनके कपड़े तक फट गए। उनके अनुसार उक्त व्यक्ति ने इस दौरान अन्य महिला कर्मियों को भी पीटने की कोशिश की। क्लीनिक के मरीज एकत्र होने के बाद वह वहां से चला गया। इसके बाद साथी कर्मियों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाकर पुलिस को सूचित किया। इसके बाद भी पुलिस सुबह 11 बजे तक भी मौके पर नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन
उधर डीएसपी दीपक राय का कहना है कि उनकी ओर से थाना सिटी के सहायक प्रभारी चंदर शेखर की ड्यूटी लगा दी गई है और मामले की जांच जारी है। जांच के बाद जो भी मामला सामने आएगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।