फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   many lakh rupees and 13 kg silver robbed on gun point

भांजे ने डलवाई मामा के घर लाखों की डकैती

Sat, 14 Mar 2015 07:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 14 Mar 2015 07:54 AM IST
विज्ञापन
many lakh rupees and 13 kg silver robbed on gun point

विजय नगर कॉलोनी में भांजे ने ही अपने मामा के घर में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। भांजे ने धोखे से गेट खुलवाया और साथियों के साथ पिस्तौल के दम पर परिवार को बंधक बना 13 किलो चांदी और पैसे लेकर भाग गया। मामला बुधवार रात 2 बजे का है। पीड़ित ने शोर मचाकर बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन युवक हाथ नहीं आ सके।

विज्ञापन


पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ मौका मुआयना के बाद पीड़ित के बयान पर केस दर्ज किया है। वारदात ने रात को शहर में पुलिस गश्त पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

मूल रूप से कानपुर के बिरहाना रोड निवासी रामबिलास 8 साल से अपने परिवार के साथ शिवाजी कॉलोनी इलाके के विजय नगर में रहता है। वह घर में ही बाहर की ओर बने कमरे में चांदी का काम करते है और जेवर बनाता है। उसकी गर्भवती पत्नी पीजीआई में दाखिल है।
विज्ञापन


बुधवार रात को रामबिलास भी अपनी पत्नी के पास पीजीआई में ही था। घर संभालने के लिए उसका बड़ा भाई शिवप्रकाश नांगलोई से यहां आया हुआ था। उसके साथ उसका भानजा आकाश और बेटा सोनू भी घर पर ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भांजे ने धोखे से खुलवाया था दरवाजा

many lakh rupees and 13 kg silver robbed on gun point

शिवप्रकाश ने बताया कि अभी उन्हें लेटे हुए करीब 15 मिनट ही हुए थे कि एकाएक कोई जोर-जोर से दरवाजा खटखटाने लगा। गेट पर आए तो पता चला कि उनकी रिश्तेदारी में भांजा अनु बाहर खड़ा है। अनु ने कहा कि ‘मामा, जल्दी से दरवाजा खोल दो, मेरे पीछे पुलिस लगी है।’ इस पर उन्होंने दरवाजा खोल दिया।

दो युवक पहुंचे दरवाजा खुलवाने
शिवप्रकाश ने बताया कि वे घर पर आराम से सोए हुए थे। बुधवार रात एक बजे के आसपास दो युवक आए और दरवाजा खटखटाया। उन्होंने गेट खोलने को कहा। लेकिन शिवप्रकाश ने गेट खोलने से मना कर दिया और कहा कि मैं आपको नहीं जानता हूं। इसके बाद वह वापस जाकर कमरे में लेट गए।

तमंचे के बल पर बनाया बंधक  
जैसे ही शिवप्रकाश ने दरवाजा खोला तो अनु ने भीतर आते ही पिस्तौल निकाल लिया। उसने अपने मामा के सिर पर बट मारकर गोली मारने की धमकी देते हुए उन्हें भीतर कमरे में बंद कर दिया। अनु के साथ 4-5 युवक और भीतर घुस आए।

उन्हें कमरे में बंद करने के बाद वह सीधे बाहर गया और कमरे का ताला तोड़कर भीतर से चांदी निकाल कर बैग में भर ली। अनु दोबारा से उनके कमरे में घुसा और बेड खुलवाकर उसके भीतर रखी चांदी भी निकाल ली। बदमाश धमकियां देते हुए वहां से भाग गए।

गली में मचा शोर, रात को जागे लोग

many lakh rupees and 13 kg silver robbed on gun point

जैसे ही अनु घर से चांदी लूटकर भागा तो शिवकुमार ने शोर मचाते हुए बदमाशों को पीछा शुरू कर दिया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग भी जाग गए और भीड़ जुट गई। लेकिन, अंधेरा होने के कारण बदमाश भाग निकले। पड़ोस की एक वृद्ध महिला ने बताया कि रात को 2 बजे के करीब गली में पकड़ो-पकड़ो का शोर मचा था।

जिसको खिलाया गोद में उसने ही लूटा
शिवप्रकाश ने बताया कि अनु बहुत छोटा था। उसे खूब गोद में खिलाया है। पहले दो अनजान आए थे तो उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। लेकिन, जिसे गोद में खिलाया, वही इस तरह से वारदात को अंजाम देगा ये नहीं सोचा था। मैंने अनु को देखकर ताला खोल दिया और वही लूटकर ले गया। परिजनों का कहना है कि अनु आवारा किस्म का युवक है और पहले भी कई मामलों में उसका नाम सामने आता रहा है।

पुलिस गश्त पर बड़ा सवाल
3-4 बदमाश गली तक पैदल आए और हथियारों के बल पर परिवार को लूटकर आसानी से पैदल ही भाग गए। पुलिस का दावा है कि रात को पुलिस लगातार गश्त करती है। लेकिन बुधवार रात को हुई घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी।

लूट नहीं चोरी का केस दर्ज
सूचना मिलने पर शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस, डीएसपी और सीआईए-1 प्रभारी मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम भी बुलाई गई। पुलिस ने भय दिखाकर चोरी करने की धाराओं में केस दर्ज किया है।

‘मामले की तहकीकात चल रही है। चोरी की धाराओं के तहत अनु समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में टीम लगी हुई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’
प्रवीण कुमार, एसएचओ, थाना शिवाजी कालोनी, रोहतक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed