फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Many Died In Different Road Accidents In Punjab

जीप और बाइक की भिड़त में दंपती की मौत, पटियाला और लालड़ू में गई एक-एक की जान

Fri, 30 Aug 2019 12:50 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला/गुरुहरसहाय (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला/गुरुहरसहाय (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 30 Aug 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
Many Died In Different Road Accidents In Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर

फिरोजपुर-फाजिल्का रोड स्थित गांव अल्फुके के नजदीक गुरुवार दोपहर एक बजे जीप और बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना लक्खोके बहराम के प्रभारी गुरतेज सिंह ने बताया कि घटना दोपहर एक बजे की है। 

विज्ञापन


दयाल सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी गांव खखे थाना हिंदू मलकोट जिला श्रीगंगानगर अपनी पत्नी स्वर्ण कौर के साथ बाइक पर सवार होकर ममदोट अपने ससुराल मिलने जा रहा था। जब वह गांव अल्फुके के नजदीक पहुंचे तो फिरोजपुर की तरफ से आ रहे ट्राले को जीप ने ओवरटेक करने का प्रयास किया तो वह ट्राले से टकरा गई। 
विज्ञापन


उसके बाद सामने से आ रहे दयाल सिंह की बाइक से टकरा गई। इस हादसे में दयाल सिंह और स्वर्ण कौर की मौके पर ही मौत हो गई। ट्राले वाला भी घटनास्थल से ट्राला लेकर फरार हो गया। जीप सवार अपनी जीप वहीं पर छोड़कर भाग गया। गुरतेज ने बताया कि जैसे उन्हें सूचना मिली वह घटनास्थल पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि थोड़ी दूर पर पेट्रोल पंप है, वहां पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लेकर जांच की जाएगी और घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति की पहचान करेंगे। पुलिस ने जीप को अपने कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू कर दी है।

लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने मारी टक्कर, कार चालक की मौत 

पटियाला में समाना-भवानीगढ़ रोड पर बुधवार रात लकड़ी से भरी ट्राली और क्वालिस गाड़ी के बीच टक्कर में कार चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर ट्राली मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मामले के जांच अधिकारी पुलिस चौकी गाजेवाल से हेड कांस्टेबल शमशेर सिंह ने बताया कि मरने वाले की पहचान परमजीत सिंह (60) निवासी गांव गाजेवास के तौर पर हुई है। 

बताया कि परमजीत सिंह बुधवार रात को काम निपटाकर क्वालिस गाड़ी से समाना से अपने गांव वापस जा रहा था। रास्ते में भवानीगढ़ रोड पर सामने से आ रही लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने उसकी क्वालिस गाड़ी में टक्कर मार दी। इस दौरान पीछे से आ रही एक अन्य ट्राली भी कार में जा लगी। इस हादसे में गंभीर घायल परमजीत सिंह को इलाज के लिए सिविल अस्पताल समाना लाया गया। 

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परमजीत सिंह के भतीजे स्वराज कुमार के बयान पर आरोपी ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद परमजीत सिंह का शव परिजनों के हवाले कर दिया है। अपनी गाड़ी में छोटे बच्चों को स्कूल लाने और ले जाने का काम करने वाला परमजीत सिंह अपने पीछे पत्नी, बेटे और बेटी को छोड़ गया है।

लालड़ू: कार-बाइक टकराई, हादसे में पत्नी की मौत

अंबाला-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। वहीं मृतका का पति घायल हो गया। दूसरी ओर, कार चालक मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। शिव कुमार निवासी अंबाला ने बताया कि वह बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे अपनी पत्नी रानी को दवाई दिलवाने के लिए पीजीआई बाइक पर जा रहे थे। 

जैसे ही दप्पर टोल प्लाजा के निकट पहुंचे तो एक कार ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल डेराबस्सी पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए दोनों को सरकारी अस्पताल जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया। अस्पताल में पहुंचते ही रानी ने दम तौड़ दिया जबकि शिव कुमार को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने शिव कुमार के बयान पर फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed