फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mansa farmer commits suicide in UP

मानसा: पंजाब के किसान ने यूपी में की खुदकुशी, किसान संगठन ने उठाई ये मांग

Wed, 16 Mar 2022 07:46 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा/लुधियाना/कोटकपूरा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा/लुधियाना/कोटकपूरा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 16 Mar 2022 07:46 PM IST
सार

पंजाब के मानसा जिले के एक किसान ने उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में खुदकुशी कर ली है। आत्महत्या की खबर गांव पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ पड़ी। किसान संगठनों ने सरकार से परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की।

विज्ञापन
Mansa farmer commits suicide in UP
किसान वलिया सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मानसा जिले के गांव कुलरिया के एक नौजवान किसान वलिया सिंह ने कर्ज से परेशान होकर उत्तर प्रदेश के ललितपुर में गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पंजाब किसान यूनियन के प्रांतीय सीनियर उपाध्यक्ष गोरा सिंह भैणीवाघा और जिलाध्यक्ष रामफल सिंह चक्क अलीशेर ने बताया कि किसान वलिया सिंह ने कर्ज से परेशान होकर फंदा लगाकर खुदकुशी की। 

विज्ञापन


नेताओं ने कहा कि मृतक किसान वलिया सिंह दो एकड़ जमीन का मालिक था, खेती में घाटा होने के कारण कंबाइन पर हेल्पर के तौर पर काम करता था और अब वह उत्तर प्रदेश में गेहूं की कटाई करने गया था और 14 मार्च की रात यूपी में पेड़ से किसी कपड़े के साथ फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उन्होंने बताया कि किसान पर आठ लाख के करीब आढ़तियों व बैंक का कर्ज था। मृतक किसान अभी तक कुंवारा था। नेताओं ने परिवार का कर्ज माफ कर परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की। 
विज्ञापन


करंट लगने से किसान की मौत
मानस के गांव ख्याला कलां में एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई है। भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा के नेता मक्खन सिंह भैणीबाघा ने बताया कि गांव ख्याला कलां निवासी नायब सिंह (48) विगत रात अपने खेतों को पानी लगा रहा था। इस दौरान मोटर बंद होने पर वह इसे ठीक करने लगा तो उसे करंट लग गया। इससे नायब सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक किसान की दो बेटियां व एक बेटा है। भाकियू ने सरकार से मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीकेयू लक्खोवाल का कर्मचारी फंदे से लटकता मिला
लुधियाना में भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल के दफ्तर में काम करने वाले जवाहर नगर निवासी अनिल थापा (48) ने संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का पता बुधवार की सुबह चला। यूनियन के सदस्यों ने अंदर शव लटकता देख तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना माडल टाउन की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने अनिल थापा के आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाने में जुटी है। जांच अधिकारी एएसआई कुलविंदर सिंह ने बताया कि अनिल थापा मूलरूप से नेपाल का रहने वाला था और भाकियू लक्खोवाल के स्कूटर मार्केट के सामने स्थित दफ्तर में काम करता था। 

वही खाना बनाता और साफ सफाई का काम करता था। मंगलवार की रात को उसने दफ्तर में ही संदिग्ध हालत में फंदा लगा लिया। मंगलवार रात को तो किसी को पता नहीं चला, बुधवार की सुबह जब यूनियन के सदस्य आए तो अंदर शव लटकता हुआ मिला। कुलविंदर ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है। 

कोटकपूरा में पार्क में मिला शव
जलालेआना रोड पर स्थित पार्क में से एक नौजवान का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान प्रेम नगर के रहने वाले गुरमेल कुमार के रूप में हुई। सिटी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह उक्त पार्क में लंबे समय से बंद आरओ प्लाट में एक बेसुध नौजवान पड़ा था, इस बारे में पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलने पर डीएसपी रमनदीप सिंह भुल्लर व थाना सिटी एसएचओ गुलजिंदर सिंह मौके पर पहुंचे और जांच के बाद शव को कब्जे में लिया गया। मोबाइल फोन के आधार पर उसकी पहचान की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed