फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   manimajra man killed son-in-law for money

पहले करवा चौथ से पहले ही बाप ने उजाड़ा सुहाग, महिला की आपबीती रुला देगी

Sat, 30 Sep 2017 11:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 30 Sep 2017 11:10 AM IST
विज्ञापन
manimajra man killed son-in-law for money
crying girl
शादी को 6 महीने हुए थे, पहला करवा चौथ था, लेकिन उससे पहले ही बाप ने उसका सुहाग उजाड़ दिया। सीसीटीवी से हुआ कत्ल का खुलासा। घटना चंडीगढ़ के मनीमाजरा की है। मोरीगेट में ससुर ने पैसे की खातिर दामाद रफत अली की गला रेत कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम पुलिस ने सुसर की निशानदेही पर शव डुप्लेक्स के पीछे वाले गेट के सामने के जंगल में जाकर बरामद कर लिया। रफत संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान ओपी बुद्धिराजा की मार्केट में लेबर का काम करता था। जबकि उसकी पत्नी रवीना मनीमाजरा अस्पताल में नर्स की नौकरी करती है।
विज्ञापन


बुद्धिराजा ने बताया कि वीरवार दोपहर रफत का ससुर सौदागर उनकी दुकान पर आया और उसे साथ लेकर चला गया। शुक्रवार सुबह रफत की पत्नी रवीना का फोन आया कि उसका पति रात को घर नहीं आया। इसके बाद उन्होंने अपनी दुकान के सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग चेक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही आसपास की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए। फुटेज में पता चला कि सुसर ही रफत को साथ लेकर गया था। इसके बाद उन्होंने मनीमाजरा पुलिस स्टेशन में रफत के गुम होने की सूचना दी।

6 माह पहले ही हुई थी शादी

manimajra man killed son-in-law for money
murder
रफत अली और रवीना की शादी छह माह पहले हुई थी। रवीना ने पुलिस को बताया कि उसको अपने पिता पर शक है कि वह रफतअली के साथ कुछ भी कर सकता है। क्योंकि दोनों में झगड़ा होता था। जिस कारण वह पहले दिल्ली जाकर अलग होकर रहने लगे थे। उसके बाद इसी महीने वापिस मनीमाजरा लौटे थे, और 15 दिन पहले बुद्धिराजा सुपर मार्केट पर काम करने लगा था।

पुलिस ने रवीना की शिकायत दर्ज करने के बाद उसके पिता सौदागर को घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सौदागर ने स्वीकार कर लिया कि उसने अपने दामाद की गला काट कर हत्या कर थी। जिसके बाद फिर तुरंत मनीमाजरा थाना प्रभारी हरमिंदरजीत सिंह डीएसपी ईस्ट सतीश कुमार डुप्लेक्स के पीछे वाले जंगल में पहुंचे। यहां पर रफ्तअली का शव गला काट कर फेंका हुआ था।

पुलिस ने रफतअली की हत्या करने के जुर्म में सुसर सौदागर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। सौदागर पीजीआई में  नौकरी करता है। बेटी और बेटे की सैलरी अपने पास रखने के चक्कर में उसने दामाद को मौत के मुंह में पहुंचा था। आस पास रहने वाले लोगों का कहना कि वह अपनी बेटी की रफतअली से हुई शादी से खुश नही था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed