{"_id":"dd597e15c87e26c599e6c92b081ace49","slug":"man-want-illegal-relationship-woman-sucide","type":"story","status":"publish","title_hn":"संबंध बनाने को कर रहा था परेशान, युवती ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संबंध बनाने को कर रहा था परेशान, युवती ने दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला चंडीगढ़
Updated Thu, 13 Mar 2014 08:21 PM IST
विज्ञापन
युवक द्वारा फोन पर तंग करने से परेशान डुगरी स्थित धांधरा रोड पर रहने वाली रूबी ने बुधवार को अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
घटना का पता उस समय चला जब रूबी के परिजन घर लौटे। सूचना मिलने के बाद थाना डुगरी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
रूबी की मां सरोज ठाकुर की शिकायत पर थाना डुगरी की पुलिस ने सराभा नगर स्थित किप्स मार्केट में रहने वाले सैम के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
जांच अधिकारी एएसआई तरसेम सिंह ने कहा कि रूबी एक सभ्याचारक प्रोग्राम कंपनी में काम करती थी। आरोपी सैम की जान पहचान उससे किसी समारोह में हुई थी।
सैम उससे संबंध बनाने के लिए फोन पर परेशान करता था लेकिन रूबी उसकी बात को अनसुनी कर रही थी। कई दिन से आरोपी सैम उसे लगातार फोन पर तंग कर रहा था।
आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उसकी तलाश में छापामारी करने में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।