{"_id":"3f730f469e134c3ae02b43eef1bf3d3c","slug":"man-swallowed-poison-in-women-police-station-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला थाने में व्यक्ति ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला थाने में व्यक्ति ने जहर खाकर दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Fri, 09 Oct 2015 11:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला थाने में व्यक्ति ने जहर खा लिया गंभीर हालत में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला हरियाणा के रोहतक का है।
विज्ञापन
महाबीर कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने बुधवार देर रात जहर खा लिया, जिसकी पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। हालांकि एक ओर परिजनों ने महिला थाने के अंदर ही जहर खाने की बात कही है, वहीं पुलिस ने इससे इंकार किया है।
मृतक की पत्नी ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पति के एक महिला से संबंध है और वह महिला उसके पति को परेशान करती है।
महाबीर कॉलोनी निवासी हरीश की पत्नी ने महिला थाने में शिकायत दी थी। उसमें कहा गया था कि भिवानी की एक महिला शहर में मोबाइल सेंटर पर काम करती है, जिससे उसके पति के संबंध है।
विज्ञापन
वह महिला काफी समय से उसके पति को परेशान कर रही है। हरीश के परिजनों के अनुसार इस शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने भिवानी की उस महिला को बुलाया और उसे बातचीत करने के बाद वापस भेज दिया। उसके बाद बुधवार की देर शाम हरीश को थाने बुलाया गया।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि हरीश ने वहां जहरीला पदार्थ खा लिया और उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं सिविल लाइन एसएचओ संदीप ने बताया कि इस मामले में भिवानी की महिला और उसके पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
वहीं, पुलिस का कहना है कि उसे कुछ समय के लिए बातचीत को बुलाया गया था और उसने घर वापस जाने के बाद जहर खाया है।