{"_id":"58a0b8aa4f1c1b5933d845ee","slug":"man-suicide-commit-in-panchkula-after-20-days-of-his-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के 20 दिन बाद युवक ने किया सुसाइड, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी के 20 दिन बाद युवक ने किया सुसाइड, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Mon, 13 Feb 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
शादी के 20 दिन बाद युवक ने किया सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के 20 दिन बाद एक नवविवाहित युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना रविवार अलसुबह करीब चार बजे की है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। घटना से युवक के घर वाले सदमे में हैं। अभी मृतक की पत्नी के हाथों की मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि वह विधवा हो गई। वहीं, युवक के दोस्तों का कहना है कि थोड़े दिन पहले ही उसने शादी की खुशी में पार्टी दी थी।
सेक्टर-14 निवासी रोहित बख्शी (28) हरियाणा के एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट में कार्यरत था। 20 दिन पहले 22 जनवरी 2017 को युवक की शादी हुई थी। रोहित की पत्नी पूजा (28) भी घटना से पूरी तरह सदमे में है। जानकारी के अनुसार रोहित ने अपने कमरे में खुद को पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड किया है। उस समय घर के सभी सदस्य सो रहे थे।
रोहित की मां जब सुबह उठी तो उन्होंने बेटे को पंखे से लटका देखा। बेटे को फंदे पर देख मां की चीख निकल गई। उनकी आवाज सुनकर घर के सभी सदस्य नींद से उठ गए। घर के सदस्यों ने रोहित को फौरन सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने रोहित को मृत बता दिया। एसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि युवक के शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
अस्पताल में मृतक के पिता की बिगड़ी तबीयत
अस्पताल में जब डॉक्टरों ने रोहित को मृत बता दिया तो रोहित के पिता वीरेंद्र पाल बख्शी को गहरा सदमा लगा और उनकी तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने फौरन उनका इलाज किया। अपने बेटे के मौत की खबर से वीरेंद्र पाल पूरी तरह टूट गए हैं। वह समझ नहीं पा रहे हैं कि क्या करें।