{"_id":"67fe8f2a7bef5fe6b20008b3","slug":"man-strangled-his-female-friend-accused-arrested-by-chandigarh-police-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: हरियाणा की महिला... पंजाब का व्यक्ति, चंडीगढ़ में मुलाकात, ऐसा क्या हुआ कि महिला पहुंची सीधा अस्पताल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Crime: हरियाणा की महिला... पंजाब का व्यक्ति, चंडीगढ़ में मुलाकात, ऐसा क्या हुआ कि महिला पहुंची सीधा अस्पताल
Tue, 15 Apr 2025 10:25 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 15 Apr 2025 10:25 PM IST
सार
पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी पंजाब के मुक्तसर का रहने वाला है। वह हरियाणा की महिला से मिलने चंडीगढ़ आया था।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा की महिला को पंजाब के व्यक्ति ने अस्पताल पहुंचा दिया। दोनों एक-दूसरे के जानकार हैं। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका मोहाली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं व्यक्ति को चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ के सेक्टर-27 में रहने वाली हरियाणा की महिला का उसके दोस्त ने गला दबा दिया। दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने महिला मित्र उसका गला दबा दिया। उसकी हालत गंभीर है। मोहाली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान पंजाब के मुक्तसर साहिब के गांव गुलाबा वाला निवासी राजदीप के रूप में हुई है। मंगलवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि अंबाला निवासी कुसुम सेक्टर-27 में रहती है, जबकि उसका पति विदेश में है। इस दौरान उसका दोस्त राजदीप उसे मुक्तसर से सेक्टर-27 में मिलने के लिए आया, जहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई और आरोपी ने कुसुम का गला दबा दिया। इससे वह बेसुध हो गई। आरोपी खुद उसे सेक्टर-32 अस्पताल लेकर गया। अस्पताल से पुलिस को मामले की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने कुसुम की सास की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। बाद में महिला को मोहाली के अस्पताल में भर्ती करवाया गया।