{"_id":"65e05bdfd185bfdca1013385","slug":"man-set-brother-and-sister-in-law-on-fire-in-bhadana-village-of-mallanwala-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: लड़की भगाकर लाया था युवक, पनाह देने से मना करने पर भाई-भाभी को पेट्रोल छिड़कर जलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: लड़की भगाकर लाया था युवक, पनाह देने से मना करने पर भाई-भाभी को पेट्रोल छिड़कर जलाया
Thu, 29 Feb 2024 03:56 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 29 Feb 2024 03:56 PM IST
सार
पीड़ित धर्मप्रीत सिंह वासी भड़ाना ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी बुआ परमजीत कौर वासी चूचक का बेटा अर्शदीप उर्फ आकाश तीन दिन पूर्व किसी की लड़की को भगाकर उनके घर रहने आ गया। इन्होंने उसे अपने घर में पनाह नहीं दी। आकाश जाते समय उन्हें भला बुरा बोलकर गया था।
विज्ञापन
fire
- फोटो : dummy picture
विस्तार
मल्लांवाला के गांव भड़ाना में एक नौजवान ने रिश्तेदारी में लगते भाई-भाभी पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। आग में बुरी तरह झुलसे दंपती को फरीदकोट के मेडिकल कालेज में दाखिल करवाया गया है।
हुआ यूं कि आरोपी एक लड़की को भगाकर इनके घर रहने आया था, इन्होंने मना कर दिया, इसी रंजिश के तहत आग लगाई है। थाना मल्लांवाला पुलिस ने पीड़ित के बयान पर आरोपी मां-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़ित धर्मप्रीत सिंह वासी भड़ाना ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी बुआ परमजीत कौर वासी चूचक का बेटा अर्शदीप उर्फ आकाश तीन दिन पूर्व किसी की लड़की को भगाकर उनके घर रहने आ गया। इन्होंने उसे अपने घर में पनाह नहीं दी। आकाश जाते समय उन्हें भला बुरा बोलकर गया और धमकियां देकर गया। यही नहीं आकाश की मां परमजीत कौर ने भी उन्हें धमकियां दी।
विज्ञापन
28 फरवरी सुबह तीन बजे आकाश उनके घर की दीवार फांद कर अंदर घुसा। उसके बाद उसने धर्मप्रीत व उसकी पत्नी पूनम पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी और वहां से भाग गया। पीड़ितों की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे और आग बुझाई। फिर उन्हें स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां डाक्टरों ने उनकी नाजुक हालत देख उन्हें फरीदकोट के मेडिकल कालेज में रेफर किया। थाना मल्लांवाला पुलिस ने धर्मप्रीत सिंह के बयान पर आरोपी आकाश और उसकी मां परमजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी फरार हैं।