{"_id":"662b497dac0d3ea2390ecd4c","slug":"man-of-malerkotla-stabbed-to-death-in-canada-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: मालेरकोटला के युवक का कनाडा में चाकू मारकर कत्ल, 2018 में विदेश पढ़ने गया था कुलविंदर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: मालेरकोटला के युवक का कनाडा में चाकू मारकर कत्ल, 2018 में विदेश पढ़ने गया था कुलविंदर
Fri, 26 Apr 2024 11:58 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मालेरकोटला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मालेरकोटला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 26 Apr 2024 11:58 AM IST
सार
गांव तोलेवाल के सरपंच बेअंत सिंह ने बताया कि कुलविंदर सिंह सोही का परिवार उसका शव भारत लाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। घटना के बाद परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट गया है।
विज्ञापन
कुलविंदर सिंह
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मालेरकोटला के नजदीकी गांव तोलेवाल के एक युवक का कनाडा में चाकू मारकर कत्ल कर दिया गया। इसकी सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक, गांव तोलेवाल निवासी 27 वर्षीय कुलविंदर सिंह सोही साल 2018 में शिक्षा के लिए कनाडा गया था। वह अपने भाई गुरलीन सिंह के साथ सरी में रहता था। इसके बाद उसे वहां की पीआर मिल गई और वह पलंबर का काम करता था। कुलविंदर सिंह सोही अभी अविवाहित ही था और उसके विवाह की तैयारियां चल रही थीं।
गांव तोलेवाल के सरपंच बेअंत सिंह ने बताया कि कुलविंदर सिंह सोही का परिवार उसका शव भारत लाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। घटना के बाद परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट गया है। उन्होंने कहा कि रोजी रोटी के लिए विदेशों में जाने वाले युवाओं की सुरक्षा को लेकर भारत सरकार को ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुलविंदर सिंह सोही का कत्ल उस समय हुआ जब वह 23 अप्रैल को व्हाइट शौक बीसी कनाडा में एक टेबल पर बैठा था और किसी ने उसे चाकू मारकर कत्ल कर दिया और आरोपी मौके से फरार हो गया।