फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man Murdered in Gurdaspur

Gurdaspur: जमीन विवाद के चलते चचेरे भाई की हत्या, कुछ दिन पहले ही पुर्तगाल से लौटा था गुरजीत

Wed, 12 Jun 2024 03:38 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 12 Jun 2024 03:38 PM IST
सार

गुरजीत सिंह पुर्तगाल में रहता था। 17 मई को अपने गांव लौटा था। उसके ताऊ के बेटे गुरप्रीत सिंह उर्फ रिंकू ने उनकी जमीन में पानी वाला खाल डाला हुआ है। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद था। 

विज्ञापन
Man Murdered in Gurdaspur
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

गुरदासपुर के थाना भैणी मियां खां के अधीन आते गांव चक्क शरीफ में मंगलवार रात को जमीनी विवाद में एक युवक ने अपने चचेरे भाई की घर में घुसकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान गुरजीत सिंह (34) पुत्र स्व. बलदेव सिंह निवासी गांव चक्क शरीफ के तौर पर हुई है। वह एक महीना पहले ही पुर्तगाल से गांव लौटा था।
विज्ञापन


मृतक की मां अमरजीत कौर ने बताया कि उसके तीन बच्चे है। बड़ी दोनों बेटियां शादीशुदा हैं और विदेश में रहती हैं। छोटा बेटा गुरजीत सिंह पुर्तगाल में रहता था। 17 मई को अपने गांव लौटा था। उनके जेठ का बेटा गुरप्रीत सिंह उर्फ रिंकू पुत्र स्व. सुखदेव सिंह उनके पड़ोस में रहता है। जिसने उनकी जमीन में पानी वाला खाल डाला हुआ है। उसे कई बार खाल तोड़ने के बारे में कह चुके हैं, मगर वह उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि मंगलवार रात गली में शोर मच रहा था। इसी दौरान उनका बेटा गुरजीत सिंह एकदम भागकर अपने घर में घुसा तो उसके बेटे के पीछे गुरप्रीत सिंह उर्फ रिंकू, मनजीत कौर पत्नी गुरप्रीत सिंह, सुरिंदर कौर पत्नी सुखदेव सिंह,नवदीप कौर उर्फ रुही व नवरीत कौर उर्फ नैंसी दोनों पुत्री गुरप्रीत सिंह उनके घर में दाखिल हो गए। सभी के हाथ में किरच, बेसबॉल और लाठी थी। आरोपी गुरप्रीत ने किरच से उनके बेटे पर हमला किया। जबकि शेष आरोपियों ने उसके बेटे की दोनों बाजू को पकड़ लिया। खून से लथपथ उसका बेटा जमीन पर गिर गया। उसने और उसकी जेठानी ने शोर मचाया तो हमलावर मौके से अपने अपने हथियारों के साथ भाग गए। गांव के लोग इकट्ठे हो गए। वह अपने घायल बेटे को सिविल अस्पताल लेकर आई, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत करार दे दिया।


थाना भैणी मियां खां की इंस्पेक्टर सुमनप्रीत कौर मान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मार्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed