फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man murdered in Firozpur of Punjab, wife has arrested

पति ने प्रेमी से मिलने को किया मना तो पत्नी ने लगा दिया ठिकाने, रची खौफनाक साजिश

Wed, 27 May 2020 06:50 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 27 May 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
Man murdered in Firozpur of Punjab, wife has arrested
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

थाना कैंट पुलिस ने पति को नहर में धक्का देकर हत्या करने के आरोप में पत्नी और उसके प्रेमी समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बंटी निवासी खटीक मंडी फिरोजपुर छावनी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसके ताया का बेटा रमेश कुमार उर्फ मुस्तफा (36) अपने परिवार समेत उनके घर के सामने रहता था। 

विज्ञापन


रमेश की पत्नी किरणदीप और जपान सिंह निवासी रुकना बेगू के बीच संबंध थे। इस बात की भनक रमेश को थी। रमेश पत्नी को जपान से मिलने से रोकता था। इसी बात पर रमेश और किरणदीप के बीच झगड़ा होता था। 21 मई की रात लगभग नौ बजे जपान अपनी बाइक पर बैठाकर रमेश को किसी जरूरी कामकाज संबंध में कहीं ले गया, उसके बाद से रमेश घर नहीं लौटा। इस संबंध में पुलिस को सूचित किया। परिजनों को किरणदीप पर शक था। 

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- लॉकडाउन में नौकरी गई, वीडियो बना सुनाई दास्तां फिर नहर में कूदकर दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने किरणदीप से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि रमेश उससे झगड़ा करता था। इसीलिए उसके प्रेमी जपान और जपान के दोस्त आकाश निवासी श्मशान घाट नजदीक फिरोजपुर कैंट ने दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास से गुजरती पक्की नहर में रमेश को धक्का देकर मार दिया है। पुलिस ने बंटी के बयान पर आरोपी पत्नी किरणदीप, जपान सिंह व आकाश के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।


पुलिस ने किरणदीप को पकड़ा लिया है, जबकि जपान सिंह व आकाश की तलाश जा रही है। वारदात की तफ्तीश कर रहे इंस्पेक्टर कृपाल सिंह के मुताबिक तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। जपान सिंह व आकाश की तलाश की जा रही है। लेकिन अभी तक रमेश कुमार की लाश बरामद नहीं हुई है। नहर में रमेश की लाश को खोजा जा रहा है। जल्द ही बाकी आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed