{"_id":"588af9614f1c1b9e7dcf5581","slug":"man-killed-wife-after-4-days-of-marriage-at-amritsar-of-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"7 फेरे लेने के 4 दिन बाद पत्नी कत्ल, 3 वजह और जानकर होगा अफसोस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
7 फेरे लेने के 4 दिन बाद पत्नी कत्ल, 3 वजह और जानकर होगा अफसोस
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Sat, 28 Jan 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
पंजाब के अमृतसर में पति ने कत्ल की पत्नी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी करने के 4 दिन बाद ही पत्नी का कत्ल कर दिया। इसके पीछे तीन कारण पता चले, वो भी ऐसे जिन्हें जानकर आपको भी अफसोस होगा। घटना पंजाब के अमृतसर की है।
पति ने अपनी पत्नी को करंट लगाकर मार दिया था। पहले तो पुलिस को बोला कि करंट लग गया, फिर थोड़ा सख्ती की गई तो उसने गुनाह कबूल लिया। मामले में अब गांव पंदेर कलां निवासी जसविंदर सिंह को जज हरप्रीत कौर रंधावा ने दस साल की सजा सुनाई है।

करंट लगाकर मार दी थी पत्नी
पंजाब के अमृतसर में पति ने कत्ल की पत्नी
जानकारी के अनुसार मृतक सिमरजीत की शादी जसविंदर के साथ 28 जनवरी 2015 को हुई थी। पैसों का इंतजाम करने के चक्कर में सिमरजीत के माता-पिता बारात से लेट पहुंचे थे, जिस कारण लेन-देन की बात पूरी ना हो सकी।
इसके बाद से जसविंदर अपनी पत्नी से खफा हो गया। नाराजगी इस कदर बढ़ गई कि शादी के चार दिन के बाद ही जसविंदर ने सिमरजीत को मारने का मन बना लिया। 31 जनवरी 2015 की रात को ही जसविंदर ने सिमरजीत को करंट लगाकर मार डाला।
जसविंदर ने लोगों को गुमराह करने के लिए सिमरजीत के माता-पिता को भी फोन कर दिया और पुलिस को भी यही बताया कि सिमरजीत को काम करते हुए करंट लग गया है। करंट से ही मौके पर उसकी मौत हो गई, लेकिन पुलिस ने छानबीन करते हुए मात्र पांच दिन में ही जसविंदर से गुनाह कबूल करवा लिया।