{"_id":"695eb285c7643f6d8a04adeb","slug":"fir-lodged-for-making-two-passports-on-the-basis-of-fake-documents-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1189685-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फर्जी दस्तावेज के आधार पर दो पासपोर्ट बनवाने पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फर्जी दस्तावेज के आधार पर दो पासपोर्ट बनवाने पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजगढ़। गोला थाना क्षेत्र में एक ही व्यक्ति की ओर से फर्जी दस्तावेज के आधार पर अलग-अलग नाम, पता और जन्मतिथि दर्शाकर दो पासपोर्ट बनवाने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने दोनों पासपोर्ट का उपयोग कर विदेश यात्रा भी की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पासपोर्ट सत्यापन के दौरान यह अनियमितता सामने आई, जिसके बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली। ग्राम कौड़ियां, थाना गोला निवासी राधेश्याम यादव ने वर्ष 2014 में जन्मतिथि 15 सितंबर 1992 दर्शाकर पासपोर्ट बनवाया था। इसके बाद वर्ष 2022 में उसी व्यक्ति ने जन्मतिथि एक जनवरी 1988 दर्शाते हुए बदले हुए विवरण के साथ दूसरा पासपोर्ट बनवा लिया। जांच में दोनों पासपोर्ट एक ही व्यक्ति के होने की पुष्टि हुई है।
भौतिक सत्यापन और अभिलेखों की जांच में कूटरचित दस्तावेजों के प्रयोग की बात सामने आई है। थाना प्रभारी राहुल शुक्ला ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद