{"_id":"58b2ad3e4f1c1bbe56830898","slug":"man-killed-servant-due-to-doubt-of-illicit-relations-with-wife-at-jalandhar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"शक ने युवक को बनाया इतना हैवान कि ले ली नौकर की जान, इस तरह रची साजिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शक ने युवक को बनाया इतना हैवान कि ले ली नौकर की जान, इस तरह रची साजिश
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Sun, 26 Feb 2017 03:56 PM IST
विज्ञापन
सुपारी देकर उसे मरवा दिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक के चलते युवक इतना हैवान बन गया कि उसने अपने नौकर को मारने की कसम खा ली। उसने साजिश रची और सुपारी देकर उसे मरवा दिया। घटना पंजाब के जालंधर की है। मामले का खुलासा तब हुआ जब हत्या करने वाले को पैसे नहीं मिले और उसने शराब के नशे में पुलिस के सामने वारदात के बारे में बता दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को रिमांड पर ले लिया है।
एसएचओ नरेश जोशी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में मृतक राजेश के ताया का लड़का बिहार में सुपौल जिले के तुला पट्टी पीपरा गांव निवासी अजय यादव व लोटो टोला बोहरा घाट निवासी शिव लाल व इनके मालिक बंबियावाल निवासी प्रीतपाल सिंह शामिल हैं। पूछताछ में इन तीनों ने बताया कि राजेश बंबियावाल निवासी प्रीतपाल के यहां काम करता था।
राजेश उसकी पत्नी के आसपास घूमता रहता था, इसके चलते प्रीतपाल को दोनों पर अवैध संबंधों का शक था। इस शक के चलते उसे गुस्सा गया और उसने हमें राजेश को मारने की सुपारी दे दी। 50 हजार में बात तय हुई थी। अजय ने बताया कि उसे पता था कि रोजाना राजेश कुमार शाम 6.30 बजे के करीब खेतों में शौच के लिए जाता है। वहां अंधेरे का फायदा उठाकर शिवलाल ने उसके हाथ पकड़े और मैंने उसके पेट में चाकू से लगातार कई वार किए।
विज्ञापन
फिर राजेश को मारा समझकर फरार हो गए। आधे घंटे बाद राजेश को ढूंढने का बहाना करते हुए खेतों में पहुंचे और घायल राजेश को उठाकर अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।