फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   man killed in road accident, crushed by PRTC bus in ludhiana

पीआरटीसी की बस ने बाइक सवार को कुचला, मौत

Mon, 16 May 2016 05:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 16 May 2016 05:48 PM IST
विज्ञापन
man killed in road accident, crushed by PRTC bus in ludhiana
हादसा - फोटो : अमर उजाला

पंजाब के लुधियाना के ताजपुर चौक पर रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार पीआरटीसी की बस ने बाइक सवार को कुचल दिया। बाइक सवार वरिंदर कुमार (32) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद आरोपी बस चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन सात और चौकी ताजपुर रोड की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। चौकी ताजपुर के इंचार्ज एएसआई हरभजन सिंह ने कहा कि वरिंदर कुमार एक निजी फैक्टरी में काम करता था।
विज्ञापन


रविवार को वह बाइक पर काम से बस्ती जोधेवाल की तरफ गया था। वहां से घर जा रहा था तो रास्ते में ताजपुर चौक में पीछे से आ रही पीआरटीसी की बस ने उसे टक्कर मार दी। वह नीचे गिर गया और बस उसके ऊपर से गुजर गई। वरिंदर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद आरोपी बस चालक वहां से फरार हो गया। एएसआई हरभजन सिंह ने कहा कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed