{"_id":"6409d97ceeb7c1491609c0c3","slug":"man-killed-in-knife-attack-in-jalandhar-of-punjab-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: होली के दिन मैकेनिक को चाकुओं से गोदा, ज्यादा खून बहने से तोड़ा दम, बिहार का रहने वाला था","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jalandhar News: होली के दिन मैकेनिक को चाकुओं से गोदा, ज्यादा खून बहने से तोड़ा दम, बिहार का रहने वाला था
Thu, 09 Mar 2023 06:36 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 09 Mar 2023 06:36 PM IST
सार
बुरी तरह से घायल मनोज को अस्पताल लेकर पहुंचे तो ज्यादा खून बहने से रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मनोज यादव की हत्या करने वाले की संख्या करीब 20 थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आसपास एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
पंजाब के जालंधर में होली के दिन एक परिवार में मातम छा गया। यहां ट्रांसपोर्ट नगर में कुछ युवकों ने चाकू से वार कर एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान मनोज यादव के रूप में हुई है। मूलरूप से बिहार का रहने वाला मनोज जालंधर में लद्देवाली में रह रहा था और ट्रांसपोर्ट नगर में मैकेनिक था। घटना के बाद मौके पर पहुंची थाना- 8 की चौकी फोकल प्वाइंट पुलिस ने कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
मृतक मनोज यादव के भतीजे जितेंद्र ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में ही चाचा का किसी से झगड़ा हो गया था। इसके बाद उन्होंने फोन किया। जब तक मनोज मौके पर पहुंचा तो झुंड बनाकर कुछ युवक चाचा को पीट रहे थे। जब मनोज बीच बचाव करने बीच में घुसा तो हमलावरों ने चाकुओं से वार कर दिया।
विज्ञापन
बुरी तरह से घायल मनोज को अस्पताल लेकर पहुंचे तो ज्यादा खून बहने से रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मनोज यादव की हत्या करने वाले की संख्या करीब 20 थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आसपास एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। मनोज की दो बेटियां हैं। वह बहुत गरीब परिवार से था।
विज्ञापन