फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man killed in knife attack in Jalandhar of Punjab

Jalandhar News: होली के दिन मैकेनिक को चाकुओं से गोदा, ज्यादा खून बहने से तोड़ा दम, बिहार का रहने वाला था

Thu, 09 Mar 2023 06:36 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 09 Mar 2023 06:36 PM IST
सार

बुरी तरह से घायल मनोज को अस्पताल लेकर पहुंचे तो ज्यादा खून बहने से रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मनोज यादव की हत्या करने वाले की संख्या करीब 20 थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आसपास एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।

विज्ञापन
Man killed in knife attack in Jalandhar of Punjab
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

पंजाब के जालंधर में होली के दिन एक परिवार में मातम छा गया। यहां ट्रांसपोर्ट नगर में कुछ युवकों ने चाकू से वार कर एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान मनोज यादव के रूप में हुई है। मूलरूप से बिहार का रहने वाला मनोज जालंधर में लद्देवाली में रह रहा था और ट्रांसपोर्ट नगर में मैकेनिक था। घटना के बाद मौके पर पहुंची थाना- 8 की चौकी फोकल प्वाइंट पुलिस ने कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। 

विज्ञापन


मृतक मनोज यादव के भतीजे जितेंद्र ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में ही चाचा का किसी से झगड़ा हो गया था। इसके बाद उन्होंने फोन किया। जब तक मनोज मौके पर पहुंचा तो झुंड बनाकर कुछ युवक चाचा को पीट रहे थे। जब मनोज बीच बचाव करने बीच में घुसा तो हमलावरों ने चाकुओं से वार कर दिया।
विज्ञापन


बुरी तरह से घायल मनोज को अस्पताल लेकर पहुंचे तो ज्यादा खून बहने से रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मनोज यादव की हत्या करने वाले की संख्या करीब 20 थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आसपास एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। मनोज की दो बेटियां हैं। वह बहुत गरीब परिवार से था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed