फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   man killed brother for property in chandigarh

चंडीगढ़ः बड़े भाई का कातिल बना छोटा, किसी बात पर कहासुनी और तैश में आकर दाग दी गोली

Sun, 23 Dec 2018 11:02 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 23 Dec 2018 11:02 AM IST
विज्ञापन
man killed brother for property in chandigarh
firing
किसी बात पर कहासुनी हुई और मामला इतना बढ़ गया कि तैश में आकर छोटे भाई ने बड़े भाई को गोली मार दी, जिससे युवक की जान चली गई। मामला चंडीगढ़ के नया गांव का है। संपत्ति विवाद को लेकर दो संगे भाइयों में विवाद हो गया। इस दौरान गुस्से में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई पर गोली चला दी, जिसके बाद बड़े भाई को गंभीर हालत में सेक्टर-16 चंडीगढ़ अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी तरफ आरोपी अभी तक फरार है।
विज्ञापन


नयागांव थाने के एसएचओ सब इंस्पेक्टर सुमित मोर ने बताया कि मृतक की पहचान गुरसिमरन सिंह ढिल्लों (44) निवासी वेलेंसिया अपार्टमेंट के रूप में हुई है, जबकि आरोपी की पहचान गुरफतेह सिंह ढिल्लों (38) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 व आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम छापामारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक यह घटना रात 12 बजे के करीब की बताई जा रही है। दोनों भाइयों में संपत्ति को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन


इस दौरान गुरफतेह सिंह ढिल्लों ने अपने भाई गुरसिमरन पर 12 बोर की राइफल्स से फायर कर दिया। गोली सीधे पेट में लगी। गोली लगने के बाद गुरसिमरन वहीं गिर गया। गोली की आवाज सुनकर घरवाले और पड़ोसी इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी सुमित मौर ने बताया कि गुरसिमरन सिंह ढ़िल्लों को चंडीगढ़ सेक्टर-16 अस्पताल लेकर गए। अस्पताल पहुंचने पर जब डॉक्टरों ने गुरसिमरन सिंह की जांच की और उसे मृृत घोषित कर दिया, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए खरड़ अस्पताल लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी सुमित मौर ने बताया कि फिलहाल आरोपी गुरफतेह सिंह ढ़िल्लों पुलिस के चंगुल से फरार है, लेकिन आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। मृतक गुरसिमरन सिंह ढ़िल्लों का अपनी पत्नी के साथ तलाक हो चुका है। मृतक की दो लड़कियां हैं। गुरफतेह सिंह का एक चार साल का बेटा है। दोनों की चंडीगढ़ के सेक्टर-आठ में कोठी थी, जिसे उन्होंने कुछ समय पहले बेच दिया था, जिसके बाद कांसल स्थित वेलसिंया अपार्टमेंट में फ्लैट लेकर रह रहे थे। दोनों भाइयों में प्रापर्टी को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका है।


शुक्रवार रात को भी प्रापर्टी को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हो गया था, जिसके बाद दोनो भाइयों में हाथापाई भी हुई, जिसके बाद गुस्से में आकर छोटे भाई गुरफतेह सिंह ढ़िल्लों ने गोली चलाई। इस परिवार की चंडीगढ़, न्यू चंडीगढ़ व मुक्तसर में भी जमीन है। परिवार का इलाके में अच्छा रसूख है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed