{"_id":"576e8c844f1c1b5d48b4868d","slug":"man-force-sister-for-sexual-relations-man-try-to-burn-alive-ssiter-lady-critically-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहले बहन बताया फिर अवैध संबंध बनाए, रिश्ते का खौफनाक अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले बहन बताया फिर अवैध संबंध बनाए, रिश्ते का खौफनाक अंजाम
ब्यूरो/अमर उजाला, गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)
Updated Sun, 26 Jun 2016 10:01 AM IST
विज्ञापन
मुक्तसर में व्यक्ति ने मुंहबोली बहन को आग लगाई
- फोटो : अमर उजाला
पति से अलग रह रही विवाहिता को कोठी किराये पर दिलाते समय बहन बताया, फिर उससे अवैध संबंध बना लिया। नतीजा, खौफनाक निकला। विवाद के चलते विवाहिता पर सरेआम मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी। हादसे में पीड़िता करीब 80 प्रतिशत तक जल गई है।
गिद्दड़बाहा पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही घटनास्थल का दौरा कर जांच शुरू कर दी है। थाना गिद्दड़बाहा के प्रभारी कुलदीप चंद शर्मा ने बताया कि इस मामले में पुलिस की ओर से अदालत के आदेशों के तहत मामला दर्ज करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
जसप्रीत कौर (23) का करीब दो साल पहले ही रामपुरा फूल के एक गांव में विवाह हुआ था। मगर वह अपने पति से दूर बठिंडा में रह रही थी। गिद्दड़बाहा निवासी प्रदीप बांसल उर्फ नीटा ने अपनी जिम्मेदारी पर बठिंडा में उसे एक कोठी किराए पर लेकर दी हुई थी।

Trending Videos
किराया देने को गहने मांगे तो हुआ विवाद
fire
- फोटो : amar ujala
सिविल अस्पताल में पीड़ित विवाहिता जसप्रीत कौर ने बयान दिया कि नीटा ने उसे कोठी किराए पर दिलाते समय बहन बनाया था। मगर बाद में धीरे-धीरे उसने उसके साथ संबंध बना लिए। नीटा ने शनिवार को उसको कोठी का किराया देने के लिए गिद्दड़बाहा बुलाया। जब वह वहां पहुंची तो नीटा एक मोबाइल शॉप पर बैठा हुआ था।
जसप्रीत के अनुसार उसने नीटा को अपने गहने भी दे रखे थे। किराया देते समय उसने जब अपने गहने मांगे तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसके बाद नीटा ने उस पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी और वहां से फरार हो गया। उसके चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने उसको सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया।
इस घटना के बाद गिद्दड़बाहा अदालत की जज हरप्रीत कौर ने सिविल अस्पताल में पीड़िता के बयान लिए। सिविल अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ. राजीव जैन के अनुसार उक्त पीड़िता 80 प्रतिशत तक जल चुकी है। उसको प्राथमिक इलाज के बाद फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है।