फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   man entered in gurudwara to insult granth sahib

गुरुद्वारा में घुसा संदिग्ध व्यक्ति, कैंची-ब्लेड मिले

Mon, 09 Nov 2015 09:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब(पंजाब) Updated Mon, 09 Nov 2015 09:18 PM IST
विज्ञापन
man entered in gurudwara to insult granth sahib

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के में एक संदिग्ध व्यक्ति गुरुद्वारा साहिब में दाखिल हो गया। छानबीन पर जेब से कैंची-ब्लेड बरामद हुआ। गांव सिंधड़ा के गुरुद्वारा में व्यक्ति उस समय घुसा, जब पाठी पाठ कर रहा था। पाठी की नजर उस पर पड़ी तो उसने पूछताछ की, लेकिन वह कुछ जवाब नहीं दे पाया। पाठी ने उसे तुरंत गांववासियों की मदद से काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने व्यक्ति की जेब से कैंची और ब्लेड बरामद किए हैं और धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला दर्ज करके उसकी गहनता से जांच शुरु कर दी है। जिसे आज फतेहगढ़ साहिब की अदालत में पेश करके पुलिस ने एक दिन का रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन


जानकारी देते हुए डी.एस.पी गुरदीप सिंह गौसल ने बताया कि उक्त व्यक्ति की पहचान मोहम्मद शहजाद मुलमानी पुत्र नसीर खान निवासी गांव धनास सेक्टर-11 चंडीगढ़ के तौर पर हुई है जोकि अपने स्पलेंडर मोटरसाईकिल सीएच 04-9743 पर आया था। जिसे गुरुद्वारा साहिब के पाठी गुरप्रीत सिंह निवासी गाँव सलेमपुर ने बीती शाम लोगों की मदद से काबू करके पुलिस के हवाले किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाठी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि जब वह सिंधड़ा के गुरुद्वारा साहिब में शाम को पाठ कर रहा था, तो उसने बाहर एक मोने व्यक्ति  जिसने मुँह पर रुमाल और काले चश्मे लगाए हुए थे वे अंदर दाखिल हुआ उसने मौका संभालते हुए व्यक्ति को पूछा तो वह कोई स्पष्ट उत्तर नहीं दे सका।

जिसे गांववासियों की मदद से पहले उसकी तलाश ली गई तो उसके पास से कैंचियाँ और ब्लेड मिले। जिससे श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का शक होने पर थाना बडाली आला सिंह पुलिस के हवाले कर दिया गया। डीएसपी ने बताया कि उक्त व्यक्ति नशे करन का आदी है और पहले भी खरड़ में नशा छुडाऊ केंद्र में दाख़िल रह चुका है और इसका एक दिन का रिमांड हासिल करके पूछताछ की जा रही है।


पाठी गुरप्रीत सिंह के बयानों पर आरोपी मोहम्मद शहजाद सुलमानी के ख़िलाफ़ धार्मिक भावनाओं को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच थाना प्रमुख सरबजीत सिंह हवाले कर दी है। ऊना बताया कि आज मोहम्मद सहजाद सुलमानी को माननीय अदालत में पेश किया गया जहाँ से उसको एक दिन के पुलिस रिमांड और भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed