{"_id":"5bc6d335bdec22693257ae82","slug":"man-created-fake-facebook-id-of-mla-balwinder-singh-bains-and-uploaded-personal-video","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विधायक बैंस की फेक फेसबुक आईडी बनकर अपलोड कर दी अश्लील वीडियो, मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायक बैंस की फेक फेसबुक आईडी बनकर अपलोड कर दी अश्लील वीडियो, मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Wed, 17 Oct 2018 11:44 AM IST
विज्ञापन
facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक जत्थेदार बलविंदर सिंह बैंस की फेक फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील वीडियो अपलोड करने का मामला सामने आया है, जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। बलविंदर सिंह बैंस, पंजाब में लोक इंसाफ पार्टी के प्रधान और विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के बड़े भाई है।
फेक आईडी बनाने के बाद आरोपी ने उस पर एक अश्लील वीडियो वायरल कर दी। वीडियो के साथ साथ आरोपी ने जत्थेदार बलविंदर बैंस की फोटो भी अपलोड की और लिख दिया कि जत्थेदार बलविंदर बैंस की अश्लील वीडियो। इस पर तुरंत लोगों ने कमेंट करने शुरू कर दिए। जब तक विधायक बैंस को इसका पता चलता तब तक वीडियो कई लोग देख चुके थे और कई लोगों ने इस पर कमेंट किए हुए थे।
जत्थेदार बलविंदर बैंस ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल को दी। उन्होंने इसकी जांच करवाने के आदेश जारी कर दिए। पुलिस ने जत्थेदार बैंस की शिकायत पर नवजीत सिंह नाम के युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

साइबर सेल कर रहा मामले की जांच
facebook
जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर सोमवार को नवजीत सिंह नाम के व्यक्ति ने एक फेक आईडी बनाई। तुरंत बाद ही उसने उक्त वीडियो डाल दी और साथ में बलविंदर सिंह बैंस की फोटो भी डालकर नीचे लिखा कि अकाली दल के नेता की वीडियो के बाद अब एक और धमाका। अब विधायक बलविंदर बैंस का वीडियो सामने आया।
जत्थेदार बलविंदर सिंह बैंस ने बताया कि यह एक सोची समझी साजिश है। विरोधियों ने उनके राजनीतिक जीवन पर धब्बा लगाने के लिए यह सब किया है। जो वीडियो आरोपी ने वायरल की है उसमें वह नहीं है। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी पुलिस को दे दी गई है। जांच अधिकारी थाना डिवीजन छह के एसएचओ इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच अभी साइबर सेल के पास है। जल्द ही आरोपी का पता लगा उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।