{"_id":"62596945fc8910317014dbe8","slug":"man-commits-suicide-by-consuming-poison-in-amritsar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: युवक ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या की, पत्नी की शिकायत पर पिता समेत छह के खिलाफ केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमृतसर: युवक ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या की, पत्नी की शिकायत पर पिता समेत छह के खिलाफ केस
Fri, 15 Apr 2022 06:19 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 15 Apr 2022 06:19 PM IST
सार
शिकायतकर्ता ने बताया कि मंगलवार शाम भी आरोपियों ने उनके पति के साथ मारपीट की और इस घटना की वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी उनके पति को बेदखल करने की बातें करने लगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तरनतारन रोड स्थित ईश्वर नगर में गहनों को पॉलिश कर अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी कशिश उर्फ मीनू ने अपने ससुराल वालों पर इसका आरोप लगाया है। सुल्तानविंड पुलिस ने मृतक के पिता रमन कुमार, मां रमा कुमारी, भाई प्रिंस, भाभी प्रीति रानी पर केस दर्ज किया है। इनके अलावा बटाला के अचली गेट निवासी ननद आंचल और ननदोई अश्वनी कुमार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वहीं मृतक की पत्नी ने पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई है कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करें। कशिश उर्फ मीनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने पति सुमित बब्बर के साथ संयुक्त परिवार में रहती थीं। करीब 15 साल पहले उनकी शादी सुमित के साथ हुई थी। उनका पति गहनों को पॉलिश करने का काम करता है। वह अपने पति और दो बेटियों के साथ घर के ऊपर वाली मंजिल पर रहती हैं।
विज्ञापन
परिवार में बटाला निवासी ननद आंचल का काफी हस्तक्षेप है। इस कारण उनकी सास, ससुर, देवर, देवरानी अक्सर उनके पति के साथ झगड़ा करते रहते थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि मंगलवार शाम भी आरोपियों ने उनके पति के साथ मारपीट की और इस घटना की वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी उनके पति को बेदखल करने की बातें करने लगे। इसके बाद उनके पति मानसिक दबाव में चले गए। गुरुवार को वह अपने मायके गई थी। फोन पर जानकारी मिली कि सुमित ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। घर पहुंचने के बाद पता चला कि आरोपियों ने उनके पति की बेइज्जती की और मारपीट भी की थी।
विज्ञापन