फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man commits suicide by ate poison in Panipat of Haryana

हरियाणा में खौफनाक घटना : तीन बच्चों के साथ घर से निकले पिता ने कार में की आत्महत्या, मासूमों का पता नहीं

Fri, 16 Apr 2021 12:06 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 16 Apr 2021 12:06 AM IST
सार

मृतक के तीनों बच्चे लापता हैं। ड्राइवर ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें पत्नी पर तीन वर्ष से अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर पत्नी समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Man commits suicide by ate poison in Panipat of Haryana
मामले की जानकारी जुटाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पानीपत जिले के बिहोली गांव निवासी कार ड्राइवर पत्नी के साथ झगड़े के बाद अपने तीन बच्चों को इको कार में बैठाकर घर से निकला और पांच घंटे बाद उसने जहर निगलकर आत्महत्या कर दी। बुधवार की रात गोहाना रोड स्थित फ्लाईओवर के पार्किंग में खड़ी इको कार में उसका शव मिला। उसके तीनों बच्चे लापता हैं। ड्राइवर ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें पत्नी पर तीन वर्ष से अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर पत्नी समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


गांव बिहोली निवासी मंजीत ने बताया कि उसका छोटा भाई अनिल (28) इको कार ड्राइवर है। उसकी वर्ष 2012 में शादी हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी आठ साल, एक बेटा पांच साल और सबसे छोटा बेटा तीन साल का है। पिता जयचंद ने तीन साल पहले हरि सिंह चौक पर एक मकान खरीदा था। पत्नी की जिद के बाद गांव का घर छोड़कर वह परिवार के साथ इसी मकान में रह रहा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- होशियारपुर : स्पिरिट चोरी कर शराब बनाने वाले गिरोह के छह शातिरों को सीआईए ने दबोचा, तीन कार भी बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


मंजीत ने बताया कि हरि सिंह कालोनी निवासी एक युवक के साथ अनिल की पत्नी के अवैध संबंध थे। उसने विरोध किया तो पत्नी ने अपने मायके के लोगों और प्रेमी को बुलाया लिया जिन्होंने अनिल को जान से मारने की धमकी दी। तीन माह पहले अनिल परिवार के साथ आकर गांव में ही रहने लगा। 

बुधवार की दोपहर अनिल और उसकी पत्नी में झगड़ा हुआ था। जिसके बाद पत्नी गांव के घर की छत से कूदकर भाग गई। शाम करीब चार बजे अनिल अपने तीनों बच्चों को कार में बैठाकर ले गया। देर रात नौ बजे उसने कॉल किया और कहा कि गोहाना रोड फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग में उसने जहर निगल लिया है। वह पार्किंग पर पहुंचा और अनिल को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कार में तीनों बच्चे नहीं मिले, वे लापता हैं। अनिल के पास से दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है।


लापता बच्चों की तलाश में जुटी पुलिस, बच्चों को मार देने की आशंका
पुलिस तीनों बच्चों की तलाश कर रही है। बच्चों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस हर पहलू पर जांच करने और पत्नी से पूछताछ करने की बात कह रही है। वहीं यह आशंका भी जताई जा रही है कि कहीं अनिल ने आत्महत्या करने से पहले बच्चों को मर दिया हो।

यह भी पढ़ें-  किसान आंदोलन : कुंडली बॉर्डर पर ट्राली में लगी आग, छह किसानों ने भागकर बचाई जान

परिजनों की शिकायत पर पत्नी, साले, सतीश, सास और एक अन्य साहिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर ली है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है, जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - प्रदीप कुमार, डीएसपी पानीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed