{"_id":"607810578ebc3e24697bed22","slug":"fire-breaks-out-in-two-trolley-of-protesting-farmers-at-kundli-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन : कुंडली बॉर्डर पर ट्राली में लगी आग, छह किसानों ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन : कुंडली बॉर्डर पर ट्राली में लगी आग, छह किसानों ने भागकर बचाई जान
Thu, 15 Apr 2021 03:42 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 15 Apr 2021 03:42 PM IST
सार
पंजाब के किसान रणजीत सिंह ने बताया कि उनकी ट्राली के पास मौजूद दो ट्रालियों में गुरुवार दोपहर को अचानक आग लग गई।आग लगी देखकर किसानों ने शोर मचाया तो उन ट्राली में मौजूद किसान बाहर निकलकर भागे। वहीं ट्राली में लगी आग इतनी तेज हो गई कि आसपास की ट्राली भी उनकी चपेट में आने के डर से वहां अफरा-तफरी मच गई और अन्य ट्रालियों को कुछ दूर किया गया।
विज्ञापन
किसानों की ट्रॉली में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुंडली बॉर्डर धरनास्थल पर रसोई ढ़ाबे के पास गुरुवार दोपहर को किसानों की दो ट्राली में अचानक आग लग गई। ट्राली में आग लगी देखकर वहां किसानों में अफरा-तफरी मच गई और ट्राली में मौजूद छह किसानों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। पंजाब के किसान रणजीत सिंह ने बताया कि उनकी ट्राली के पास मौजूद दो ट्रालियों में गुरुवार दोपहर को अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- कोरोना संकट : रात के बजाय दिन में हों शादी कार्यक्रम, पढ़ें- समीक्षा बैठक में मनोहर लाल ने और क्या कहा
विज्ञापन
आग लगी देखकर किसानों ने शोर मचाया तो उन ट्राली में मौजूद किसान बाहर निकलकर भागे। वहीं ट्राली में लगी आग इतनी तेज हो गई कि आसपास की ट्राली भी उनकी चपेट में आने के डर से वहां अफरा-तफरी मच गई और अन्य ट्रालियों को कुछ दूर किया गया। उनके अनुसार दो ट्राली में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। किसानों ने ट्रालियों में किसी पर आग लगाने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि किसानों का मनोबल तोड़नी के उद्देश्य से आग लगाई गई है।
विज्ञापन