फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man commits suicide after Murder Of Brother In Law

बेरहमी से जीजा ने साले को उतारा मौत के घाट, बाद में खुद खा लिया जहर, वजह भी जान लों

Fri, 30 Aug 2019 12:38 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवांशहर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवांशहर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 30 Aug 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
Man commits suicide after Murder Of Brother In Law
प्रतीकात्मक तस्वीर

एक युवक ने अपने रिश्ते में लगते साले की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। उसे संदेह था कि उसकी पत्नी के अपने रिश्ते में लगते भाई के साथ संबंध हैं। जानकारी के अनुसार लुधियाना के गांव मलोद रोढ़ी निवासी निशान सिंह का बुधवार देर शाम गांव चणकौआ में बुरी तरह से कटा हुआ शव बरामद हुआ था। 

विज्ञापन


पुलिस ने कत्ल की सूचना मिलते ही उसकी जांच शुरू कर दी गई। रात करीब 9 बजे पुलिस को जानकारी मिली कि निशान सिंह को उसका रिश्ते में लगता जीजा सेठी अपने साथ लेकर गया था। इसके बाद पुलिस ने सेठी की तलाश शुरू कर दी। गुरुवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि सेठी ने माहिलपुर के पास सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


पुलिस को सेठी की ओर से बनाया गया वीडियो मिला। उसमें उसने अपनी पत्नी के साथ निशान के संबंधों की बात कही है। पुलिस ने सेठी के मोबाइल में बनी वीडियो की जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों मामलों के बारे में बलाचौर थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर गुरमुख सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में अवैध संबंधों वाली बात जरूर सामने आ रही है। इसकी गहनता से जांच की जा रही है। मामले में बलाचौर पुलिस की ओर से बुधवार देर शाम मारे गए निशान सिंह के भाई जरनैल सिंह के बयान पर सेठी के खिलाफ मामला दर्ज भी कर लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed