{"_id":"56dc55d04f1c1b56488b4573","slug":"man-commit-suicide-in-chandigarh-due-to-cash-strapped","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की खुदकुशी से अनजान मासूम रात भर शव के पास सोते रहे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता की खुदकुशी से अनजान मासूम रात भर शव के पास सोते रहे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 06 Mar 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड, फांसी
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। धनास में शनिवार रात को एक व्यक्ति ने अपने बच्चों के सोने के बाद पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। वहीं, इस बात से अनजान दो छोटे बच्चे पूरी रात उसी कमरे में सोते रहे। जब सुबह उन्होंने पिता को इस तरह लटके देखा तो वह बुरी तरह डर गए। वे भागते हुए पड़ोस में गए और उन्हें बुलाकर लाए। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान धनास निवासी मोनू (34) के रूप में हुई। वह यहां तीन बच्चों ( दो बेटे और एक बेटी) और पत्नी के साथ रहता था। वह खरड़ स्थित एक ढाबे में काम करता था। शनिवार को उसकी पत्नी सात साल की बेटी को लेकर मायके चली गई जबकि अन्य दोनों बच्चे (एक 9 साल और दूसरा 5 साल) पिता के साथ थे।
विज्ञापन
रात को मोनू ने दोनों बच्चों को अपने हाथ से खाना बनाकर खिलाया। इसके बाद उसने बच्चों से कहा कि आज जल्दी सो जाओ। इसके बाद उसने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नही मिला है। हालांकि, पुलिस घटना की वजह आर्थिक तंगी बता रही है।
विज्ञापन