{"_id":"650d199eebb00dcb5b0ed176","slug":"man-commit-suicide-in-amritsar-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: रूठ कर मायके आई पत्नी नहीं मानी तो पति ने पहले किया हवाई फायर, फिर उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमृतसर: रूठ कर मायके आई पत्नी नहीं मानी तो पति ने पहले किया हवाई फायर, फिर उठाया खौफनाक कदम
Fri, 22 Sep 2023 10:08 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 22 Sep 2023 10:08 AM IST
सार
अमनदीप कौर ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी सतनाम सिंह निवासी गांव जलाल के साथ हुई थी। दोनों में विवाद हुआ जिसके बाद वह अपने मायके आ गई। पति उसे मनाने आया लेकिन जब उसने साथ जाने से मना कर दिया तो पहले पति ने हवाई फायरिंग की और फिर सल्फास खा लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घरेलू झगड़े के दौरान गुस्सा व छोटी-छोटी गलतियां इतना बड़ा रूप धर लेती है कि कई बार लोगों की जान भी चली जाती है। ऐसा ही एक मामला सीमावर्ती पुलिस जिला अमृतसर देहाती के गांव जलाल में सामने आया है।
रूठ कर मायके आई पत्नी को मनाने के लिए गए पति ने पहले पिस्टल के साथ उसे धमकाया और ससुराल में गोली चलाई। इसके बाद भी जब पत्नी उसके साथ वापस लौटने को तैयार नहीं हुई तो युवक ने जहरीला पदार्थ निकल कर अपनी जान दे दी। पुलिस ने आत्महत्या करने वाले सतनाम सिंह और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ प्रशासन का हाल: तीन साल से सुनवाई के इंतजार में 1215 फाइलें, प्रशासक बोले-कहां जाएं फरियादी
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अमनदीप कौर पुत्री प्रेम सिंह निवासी गांव जलाल ने पुलिस को बताया कि उसकी उम्र 26 साल है। उसकी शादी सतनाम सिंह निवासी गांव जलाल के साथ हुई थी। दोनों में विवाद हुआ जिसके बाद वह अपने मायके आ गई। 19 सितंबर की शाम करीब 6:30 बजे वह अपनी बहन और मां के साथ घर के आंगन में चारपाई पर बैठी थी। उसका पति एक अन्य व्यक्ति के साथ मोटरसाइकिल पर आया। उसने पिस्टल निकाल कर उसे धमकाया और कहा कि घर चलो। जब उसने इनकार कर दिया तो उसे डराने के लिए उसके पति ने हवा में गोली चला दी। इस पर उन्होंने शोर मचा दिया। इसके बाद पति के साथ आया व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गया।
इसी बीच उसके पति ने अपनी जेब में से सल्फास की गोलियां निकाली और निगल ली। कुछ देर बाद ही वह बेहोश हो गया। उसे सरकारी अस्पताल बाबा बकाला ले जाया गया जहां से हालत गंभीर होने के कारण उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसके पति की मौत हो गई। थाना मेहता की पुलिस ने एक अवैध पिस्तौल, जिंदा कारतूस, एक चाकू और सल्फास की डिब्बी बरामद की है। मृतक सतनाम सिंह और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।